सागर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पचास प्रतिशत से ज्यादा नुकसान, पांच करोड़ रुपए की भेजी मांग

बीस गांवों में चल रहा है सर्वे का कार्य, किसान कर रही अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वे कराने की मांग

less than 1 minute read
Aug 10, 2025
बाढ़ से खराब हुई फसल

बीना. बेतवा और बीना नदी के आसपास बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे किया जा रहा है और यहां फसलों में पचास प्रतिशत से ज्यादा नुकसान आंका जा रहा है। इसके आधार पर ही राहत राशि के लिए मांग भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार बाढ़ से बीस गांवों की करीब चार हजार हैक्टेयर की फसल खराब हुई है, जिसका सर्वे पटवारी कर रहे हैं। यहां 36 घंटे से ज्यादा फसल पानी में डूबे रहने बर्बाद हुई हैं, जिससे नुकसान पचास प्रतिशत से ऊपर आंका जा रहा है। इसी नुकसान के अनुसार किसानों को राहत राशि देने के लिए करीब पांच करोड़ रुपए की मांग राजस्व विभाग द्वारा भेजी गई है।

अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का भी हो सर्वे
किसान नेता इंदर सिंह ने बताया कि अभी सिर्फ बाढ़ प्रभावित फसलों का सर्वे किया जा रहा है। जबकि अतिवृष्टि से पूरे क्षेत्र की फसलें खराब हुई हैं और किसानों को बहुत नुकसान हुआ है। लगातार बारिश होने के कारण फसलें छोटी रहने से उत्पादन नहीं होगा, इसलिए पूरे क्षेत्र की फसलों का सर्वे कर किसानों को राहत राशि दी जाए। यदि सर्वे नहीं होगा, तो प्रदर्शन किया जाएगा।

चल रहा है सर्वे
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे चल रहा है, जहां पचास प्रतिशत से ज्यादा नुकसान आंका गया है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपए की मांग भेजी गई है, जिससे किसानों को राहत राशि मिल सके।
अंबर पंथी, तहसीलदार, बीना

Published on:
10 Aug 2025 12:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर