
sagar
सागर. मालथौन क्षेत्र में मधुमक्खियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना में महिला व बच्चों सहित 4 लोग घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद घायलों की सेहत में सुधार आ रहा है। जानकारी के अनुसार चुरारी गांव में 40 वर्षीय अनीता यादव अपने 3 बच्चों को लेकर खेत में मूंग की ग्रीष्मकालीन फसल देखने गई थी। पास के अन्य खेत में किसान खाना बना रहे थे, इस दौरान धुआं होने से मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे अनीता और उसका पुत्र बलराम यादव 4 वर्ष, पुत्री अंशिका 6 वर्ष, आशिता 8 वर्ष गंभीर रूप से आहत हुए। आसपास के किसानों की मदद से महिला व बच्चों को मालथौन के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टर ने भर्ती कर इलाज शुरू किया, जहां उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Published on:
09 Jun 2025 04:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
