5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक-बोलरो की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें चार लोगों की मौत दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग घायल हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Himanshu Singh

Jan 06, 2025

sagar accident

MP News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हुई थी।


यह पूरा मामला शाहगढ़ तहसील का बताया जा रहा है। यहां पर बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतक शाहगढ़ के आगरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। यह सभी लोग सागर-छतरपुर के बीच फोरलेन सड़क के निर्माण में मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे का शिकार बन गए। पूरे गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।