जिस तरह से भाजपा विधायक के साथ महिला का अश्लील फोटो बनाया गया ठीक उसी तरह से जिले के ही एक भाजपा नेता की बेटी की भी तस्वीर बंडा के रहने वाले एक युवक के साथ फर्जी तरीके से बनाकर भाजपा नेता की बेटी को भेजी गई। भाजपा नेता की बेटी ने मोतीनगर थाना पहुंचकर शिकायत की है कि इंस्टाग्राम में शेयर की गई उसकी फोटो को अनजान युवक की फोटो के साथ मर्ज करके आरोपी ने अश्लील फोटो बनाई और आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर भेजकर 2 लाख रुपए मांगे। इसमें जिस बंडा निवासी युवक की फोटो इस्तेमाल की गई उसने भी एसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि आरोपी 3 घंटे के अंदर 1 लाख रुपए की मांग कर रहा है, जो लडक़ी फोटो में है मैं उसे जानता ही नहीं हूं।