
MP News: मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी जमकर कहर बरपा रही है। जिसके चलते प्रदेश के कई स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। ऐसी ही बुंदेलखंड के सागर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जहां सभी सीबीएसई, नवोदय, शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक समय में परिवर्तन किया गया है।
सागर कलेक्टर संदीप जीआर आदेश जारी करते हुए शासकीय/अशासकीय/नवोदय विद्यालय / सी.बी.एस.ई. शैक्षणिक संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक शाला समय में परिवर्तन कर प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 तक किया जाता है। वहीं दो शिफ्त में संचालित होने वाले स्कूलों का समय समय यथावत रहेगा।
साथ ही कलेक्टर ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
Updated on:
07 Apr 2025 05:32 pm
Published on:
07 Apr 2025 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
