7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘3500 करोड़’ की लागत से तैयार होंगे ‘3 फ्लाईओवर’, केंद्रीय मंत्री ने लगाई मुहर

MP News: मध्य प्रदेश के सागर शहर को जल्द ही जाम से निजात मिलने वाली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने तीन फ्लाइओवर के डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Himanshu Singh

Aug 21, 2025

mp news

प्रतीकात्मक फोटो

MP News: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने मध्य प्रदेश के सागर संसदीय क्षेत्र से सांसद डॉ लता वानखेड़े की मांग पर मुहर लगाते हुए अधिकारियों को मोतीनगर चौराहा से लेकर मकरोनिया रेलवे ओवरब्रिज तक की सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग-146 से जोड़ने के लिए डीपीआर तैयार करने निर्देश दिए हैं। इस मार्ग पर तीन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। जिसमें 3500 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

दरअसल, केंद्रीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े ने सागर शहर की ट्रैफिक समस्या पर एक विस्तृत प्रजेंटेशेन दिया था।

इन जगहों पर होगा निर्माण

मोतीनगर चौराहा से फ्लाइओवर का निर्माण शुरु होगा। जो कि सीधा राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित पुराने रेलवे फाटक तक पहुंचेगा। यहीं से रेलवे लाइन के बगल से राधा तिराहे होते हुए प्लेटफॉर्म नंबर दो के बाहर उतरेगा। इसके चलते सड़क पर जाम से मुक्ति मिलेगी।

पीली कोठी चौराहे से सिविल लाइन चौराहा होते कठवापुल हनुमान मंदिर तक फ्लाईओवर बनेगा। मगर, मकरोनिया रोड के दोनों तरफ सेना की जमीन है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए इसकी लंबाई निर्धारित की जाएगी। इस फ्लाईओवर बनने से सिविल लाइन से सीधा ट्रैफिक बस स्टैंड जाएगा।

सागर रोड से मकरोनिया चौराहा होते हुए सीधे मकरोनिया के आरओबी से पहले ही फ्लाइओवर बनाया जाएगा। जिसकी भुजा मकरोनिया से रजाखेड़ी की ओर होगी। सर्वे के बाद ही फाइन डिजाइन सामने आएगी।

इधर, सांसद डॉ लता वानखेड़े ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण में रेलवे की ओर से भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।