16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुनि आदिकुमार को हुई केवल ज्ञान की प्राप्ति, मोक्ष कल्याणक पर निकलेगी रथोत्सव यात्रा

सागर. भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन ज्ञान कल्याणक मनाया गया। सुबह से मुनि आदिकुमार के विधि-विधान के साथ आहार कराए। बड़ी संख्या में भक्तों ने मुनि आदिकुमार को आहार दिए।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Dec 15, 2024

bhagyodya

bhagyodya

सागर. भाग्योदय तीर्थ में निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव के चौथे दिन ज्ञान कल्याणक मनाया गया। सुबह से मुनि आदिकुमार के विधि-विधान के साथ आहार कराए। बड़ी संख्या में भक्तों ने मुनि आदिकुमार को आहार दिए। इस अवसर पर मुनि सुधा सागर महाराज ने कहा कि दान परंपरा कहां से प्रारंभ हुई। जब राजा श्रेयांश ने भगवान आदिनाथ को आहार दान दिया तभी से दान परंपरा का प्रारंभ हुआ। दोपहर की बेला में मुनि आदिनाथ को केवलज्ञान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर इंद्र की आज्ञा से पृथ्वी पर समवशरण की रचना की गई। समापन के अवसर पर रविवार को सुबह मोक्ष कल्याण महोत्सव मनाया जाएगा। दोपहर 1 बजे से रथोत्सव यात्रा निकाली जाएगी। जो भाग्योदय तीर्थ से प्रारंभ होकर राहतगढ़ बस स्टैंड ओवर ब्रिज, कटरा, तीनबत्ती, कोतवाली होते हुए मोराजी में संपन्न होगी। समाज के सभी महिला मंडल, बालिका मंडल , सोशल ग्रुप अपने-अपने मंडल की वेशभूषा एवं सामान्य पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं पीली या केसरिया साड़ी पहनकर श्रीजी की शोभायात्रा में शामिल होंगे।