प्रेम मिलन में मग्न नाग-नागिन के जोड़े के नजदीक सपेरे के पहुंचने के बाद भी जोड़ा मग्न नजर आया। इधर सपेरे ने जैसे ही दोनों को पकडऩे का प्रयास किया, नाग निकलकर भाग गया। जबकि नागिन सपेरे के हाथ लग गई। नाग भागने के बाद ऐसा गायब हुआ कि वापस नजर नहीं आया। शाम को नाग के भागने के बाद ग्रामीणों द्वारा खूब तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को सूझा यह उपाय अब उनकी की मुसीबत का कारण बन चुका था, ऐसे में रात में दोबारा से सपेरे को बुलाया जाता है, नाग को तलाशने का प्रयास किया जाता है, लेकिन असफलता की प्राप्त होती है।