
यह रहती है मार्केट में स्थिति
बीना. नगर पालिका के सुपर मार्केट में अस्थायी अतिक्रमण के चलते चौड़ी सड़क तंग गलियां बन गई हैं, जिससे बाइक निकालने में भी परेशानी होने लगी है। इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने को लेकर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां खरीदी करने के लिए पहुंचने वाले लोगों को पहले बाइक रखने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है।
सुपर मार्केट में कपड़ा से लेकर किराना, हैंडलूम, डिस्पोजल, नाश्ता सहित अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुली हैं और यहां फुटकर के साथ-साथ थोक व्यापार भी होता है, जिससे दिनभर भीड़ लगी रहती है। इसके बाद भी मुख्य मार्गों पर दुकानों के सामने अस्थायी अतिक्रमण कर दो-दो फीट बाहर तक सामान रखा जाता है। अतिक्रमण के कारण स्थिति यह हो गई है कि पैदल निकलने वालों के लिए भी परेशानी होने लगी है। अतिक्रमण के कारण बाइक भी सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं। जिससे यहां से दो बाइक आमने-सामने से क्रॉस नहीं हो पाती हैं। शहरवासी सुरेन्द्र पटेल ने बताया कि सुपर मार्केट में खरीदी करने जाते हैं, तो पहले बाइक रखने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर विवाद की स्थिति बनती है। नगर पालिका को अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे खरीदारों को परेशान न होना पड़े।
आग लगने की घटना पर फायरब्रिगेड पहुंचना मुश्किल
यदि इस मार्केट में कही आग लगने की घटना हो जाए, तो छोटी फायरब्रिगेड पहुंचने में भी परेशानी होगी, क्योंकि दोनों तरफ से दुकानों के सामने शेड निकले हुए हैं। ऐसे स्थिति में बड़ी घटना हो सकती है।
अन्य जगहों पर भी है ऐसी स्थिति
सुपर मार्केट के बाजू से ही बड़ी बजरिया है और यहां भी अस्थायी अतिक्रमण फैला हुआ है। कुछ वर्षों पूर्व अतिक्रमण हटाने के बाद यहां मुख्य मार्ग चौड़ा हो गया था, लेकिन अब धीरे-धीरे फिर रास्ते संकरे होते जा रहे हैं। इटावा में भी अतिक्रमण पैर पसार रहा है।
Published on:
21 Dec 2023 12:35 pm

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
