27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

National Entrepreneurs Day : यहां के यूथ startup से दे रहे रोजगार

युवाओं का कहना है कि वे दूसरे शहरों में जाकर कम पैसों में नौकरी नहीं करना चाहते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Reshu Jain

•

Updated: 21 Nov 2017, 11:46 AM IST

startup

startup

सागर. कम उम्र में स्टार्टअप कर शहर में युवा अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जॉब छोड़कर अपना स्टार्टअप शुरू करने के बाद बेरोजगार युवाओं को रोजगार ? भी दे रही हैं। यह उनकी बड़ी सोच का नतीजा है। यहां स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं का कहना है कि दूसरे शहरों में जाकर कम पैसों में नौकरी नहीं करना चाहते थे, इसलिए छोटा स्टार्टअप शुरू किया और अब हमें उससे लाखों रुपए की आय हो रही है।

जॉब और एडमिशन अलर्ट के बनाया एप
शहर के अंकुर जैन ने स्टार्टअप के तौर पर अपना साइबर कैफे शुरू किया है। इनके कैफे पर ऑनलाइन की हर सुविधा मौजूद है। उन्होंने बताया कि 2010 में कैफे की शुरुआत की। यह पहला ऐसा कैफे था जिसमें एलसीडी की सुविधा थी। अंकुर बताते हैं कि शुरूआत से ही ग्राहकों के फोन नंबर कलेक्ट करता था। अब उन्हीं नंबर पर में जॉब और एसएमएस अलर्ट देता था।

हाल ही में छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क सरकारी नौकरी व एडमिसन अलर्ट की जानकारी देने के उद्देश्य से गो गेट इट नाम से मोबाइल एप लॉन्च किया है। जिसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें नि:शुल्क कॅरियर गाइडेंस मिलता है। अभी तक 1150 लोग इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सही समय पर जॉब अलर्ट मिलने से सैकड़ों युवाओं को समय पर जॉब मिली है। अंकित बताते हैं कि एमबीए की डिग्री निजी विवि से ली है, लेकिन अपने शहर में ही कुछ करने के उद्देश्य से स्टार्टअप शुरू किया।

फोटोग्राफी सिखाकर दिया रोजगार
शहर में प्री वेडिंग और डिजिटल फोटोग्राफी का क्रेज अब बढ़ रहा है। फोटोग्राफी का हुनर होने पर अजय कुमार गुप्ता ने यह काम शुरू किया है। अजय बताते हैं कि नेशनल स्टूडियो शहर का सबसे पूराना स्टूडियो है, लेकिन डिजिटल तकनीक आने से मंदी के दौर में गुजर रहा था। अब स्टार्टअप के माध्यम से हमने प्री वेडिंग सूट का काम शुरू किया है। अजय बताते है फोटोग्राफी को मैंने 30 से 40 लोगों के लिए सिखाया है, जो शहर में अपना काम कर रहे हैं। फोटोग्राफी के जरिए रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। अजय बताते हैं कि अब सिनेमेटोग्राफी पर काम शुरू कर रहे हैं।