सागर. नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण उन्होंने 27 वर्ष जेल में बिताए थे। इसे भी छुट्टी बताकर परिभाषित करते थे। उनका मानना था कि दृढ़ता, जिद्द और विश्वास से हम अपने हर सपने को पूरा कर सकते हैं।
जिस प्रकार भारत की आजादी के आदर्श नायक गांधी जी हैं, उसी तरह दक्षिण अफ्रीका की आजादी के महानायक और मसीहा नेल्सन मंडेला थे। मंडेला ने साम्राज्यवाद और नस्लभेद का उसी धरती पर विरोध किया, जिस पर गांधी ने स्वयं को खोज निकाला था। 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला डे के मौके पर पत्रिका ने शहर के गांधीवादी विचारधारा वाले प्रबुद्धजनों से चर्चा कर उनसे जाना दूसरे गांधी के बारे में कि वो क्या कहते हैं...