23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुमशुदा पुत्री का नहीं लगा सुराग, माता-पिता ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

देवरी कलां. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम से दो सप्ताह पहले नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन अभी तक उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने को आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

Nov 08, 2024

गुमशुदा पुत्री का नहीं लगा सुराग, माता-पिता ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

गुमशुदा पुत्री का नहीं लगा सुराग, माता-पिता ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम

कार्रवाई की मांग

देवरी कलां. थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम से दो सप्ताह पहले नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई थी। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। लेकिन अभी तक उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने को आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 19 अक्टूबर को थाना अंतर्गत ग्राम रजोला तिराहे के पास रहने वाले यशवंत की पुत्री घर से लापता हो गई थी। जिसकी काफी तलाश की गई। लेकिन कहीं भी उसकी जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने अपनी पुत्री के गुमशुदा होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। करीब 15 दिन गुजर गई लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। माता-पिता थाना के चक्कर लगा-लगाकर परेशान हो गए है। पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाते हुए बुधवार की सुबह नेशनल हाईवे 44 फोर लाइन पर माता-पिता धरने पर बैठ गए। जहां करीब डेढ़ घंटे तक वह धरने पर बैठे रहे। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जानकारी मिलते ही करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची और उन्हें समझाइश देकर धरना खत्म कराया।
बुधवार को सुबह पड़ोसियों ने भी यशवंत ङ्क्षसह के साथ मारपीट कर दी थी। जिससे उनके सिर से खून निकल आया था। पुलिस ने उन्हें देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच की जा रही है। नाबालिग को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।