24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समाज की बुराइयों को अच्छे लोग संगठित होकर ही दूर कर सकते हैं: ऋषि गुरु

तिलकगंज वार्ड में चल रहे संगीतमय श्रीमद् राम कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक ऋषि गुरु ने कहा कि सीता स्वयंवर के दौरान जब कोई राजा धनुष नहीं तोड़ सका, तब श्रीराम ने विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष भंग किया।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Dec 13, 2025

तिलकगंज वार्ड में चल रहे संगीतमय श्रीमद् राम कथा ज्ञान सप्ताह यज्ञ के चौथे दिन शुक्रवार को कथावाचक ऋषि गुरु ने कहा कि सीता स्वयंवर के दौरान जब कोई राजा धनुष नहीं तोड़ सका, तब श्रीराम ने विश्वामित्र की आज्ञा से धनुष भंग किया। इसका अर्थ पूरे विश्व में दुष्टों को यह संदेश देना था कि अब कोई भी शक्तिशाली राक्षस वृत्ति का व्यक्ति जीवित नहीं बचेगा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। श्रीराम को भगवान इसलिए कहा गया क्योंकि उन्होंने समाज में दीन-दुखियों, वनवासियों और आदिवासियों के कष्ट दूर किए और संगठित शक्ति से बुराइयों को समाप्त किया। इसी प्रकार आज भी समाज की बुराइयों को अच्छे लोग संगठित होकर ही दूर कर सकते हैं। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने कथा में पहुंचकर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया। कथा के मुख्य यजमान मीराबाई लाल सिंह आठिया को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विष्णु साहू, अनिल केसरवानी, अब्बी साहू, शुभम रैकवार, रानू यादव, चंद्रहास, अजय पटेल, जया पटेल, रंजना शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही।