
Palm Sunday celebrated at Sacred Heart Church
बीना. पाम संडे या खजूर रविवार से ईसाई समाज के लोगों के पर्व की शुरुआत होती है। रविवार को पवित्र ह्रदय चर्च में यह पर्व मनाया गया। साथ ही शहर के मुख्य मार्ग से जुलूस भी निकाला गया। यीशु के यरुशलम पहुंचने पर लोग उनके स्वागत के लिए खजूर की डालियां लहराते हुए एकत्रित हुए थे, तब से ईसाई समाज के लोगों के लिए यह महीना बहुत पवित्र और खास माना जाता है। इसी महीने गुड फ्राइडे और ईस्टर संडे है, जो इसाई समुदाय का बड़ा त्योहार है। इसी के बीच पाम संडे या खजूर रविवार आता है। इसाई समुदाय के लोगों ने बताया कि यह दिन यरूशलेम में ईसा मसीह के विजयी प्रवेश की याद दिलाता है। खजूर रविवार पवित्र सप्ताह का पहला दिन खास माना जाता है। प्रभु यीशू जब यरुशलम पहुंचे थे, तब उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग खजूर की डालियां हाथों में लहराते हुए स्वागत के लिए खड़े थे, इसलिए इस दिन की याद में हर साल पाम संडे या खजूर रविवार मनाया जाता है। इसी के तहत पवित्र ह्रदय चर्च में भी खजूर रविवार मनाया गया।
Published on:
02 Apr 2023 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
