सागर.गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे की आन, बान और शान बनाए रखने के लिए घरों में भी तिरंगा लहराया जाना चाहिए। पत्रिका द्वारा घर-घर फहराएं तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। इस बार घरों की शान तिरंगा बनेगा। दिलों में देश के प्रति सम्मान की भावना रखने वाले लोग इस अभियान से जुड़ेगे। देश को अपनी जान न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को हम इस अभियान से जुड़कर याद रखेंगे। इस बार घर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प लें। मंगलवार को एक्सीलेंस गल्र्स कॉलेज की स्टूडेंट ने इस अभियान जुड़कर संकल्प लिया कि घरों में तिरंगा फहराएंगे।