
14 सितंबर को सागर जिले के बीना में आएंगे प्रधानमंत्री।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मध्यप्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। इस बार वे सागर जिले के बीना में 14 सितम्बर को आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की रिफाइनरी में करीब 50 हजार करोड़ की लागत से निवेश संबंधी कार्यों का भूमिपूजन करने वाले हैं। मध्यप्रदेश में दो माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह भाजपा का अहम कार्यक्रम बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि बीना के आगासौद में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन का तेलशोधक कारखाना (रिफाइनरी) स्थित है। पीएम मोदी यहां 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से होने वाले निवेश का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। चौहान ने बताया कि राज्य में निवेश संबंधी कई कार्य हो रहे हैं। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। चौहान ने राज्य में हुए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विकास रथों के जरिए विभिन्न जिलों और अंचलों तक विकास कार्यों के बारे में आम लोगों को जानकारी दी जाएगी।
पीएम मोदी के दौरे को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने तैयारियों की समीक्षा बैठक भी की। इसमें शिवराज ने कहा कि प्रभारी मंत्री और मैं जल्द ही सागर आकर तैयारियों का जायजा लेंगे। पेट्रो केमिकल काम्पलेक्स से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा और दो लाख से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी उपलब्ध होगा। पीएम मोदी बीपीसीएल फैक्ट्री में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
यह भी पढ़ें
25 सितंबर को भोपाल आएंगे मोदी
14 सितंबर को बीना में कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल भी आने वाले हैं। वे 25 सितंबर को 'कार्यकर्ता महाकुंभ' को संबोधित करेंगे। इस महाकुंभ में प्रदेशभर से 10 लाख कार्यकर्ता एक साथ शामिल होंगे। इसी आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। चुनाव से पहले यह भाजपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। इससे पहले, प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसका समापन 25 सितंबर को होगा।
आज अमित शाह मध्यप्रदेश में
देश के गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार 4 सितंबर को मध्यप्रदेश में थे। उन्होंने मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित किया। उसके बाद वे श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडा दिखाने पहुंचे हैं। सत्तारुढ़ भाजपा के इन आयोजनों को दो माह बाद होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
Updated on:
05 Sept 2023 04:07 pm
Published on:
05 Sept 2023 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
