3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रदेश की रिक्त हुईं 6 विधानसभा क्षेत्रो में उप चुनाव की तैयारी शुरु

निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश, सागर जिले की सुरखी विधानसभा भी है शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 19 Mar 2020, 9:00 AM IST

सागर. विधायक पद से स्तीफा दिए जाने से रिक्त हुई प्रदेश की ६ विधानसभाओं में निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी है। इन 6 विधानसभाओं में सागर जिले की सुरखी विधानसभा शामिल हैं। बुधवार को निर्वाचन आयोग ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। विधायक पद से इस्तीफा दिए जाने व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत किए जाने से प्रदेश के सागर जिले की सुरखी, ग्वालियर जिले की ग्वालियर व डबरा, गुना जिले की बमोरी, रायसेन जिले की सांची व इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा के विधायकों ने पद से इस्तीफा दिया है। इन विधायकों में गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, इमरती देवी, सुलसी सिलावट, प्रभुराम चौधरी व महेंद्र सिंह सिसोदिया शामिल हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने जिला कलेक्टर को भेजे गए पत्र में कहा है कि रिक्त हुई विधानसभा सीट पर निकट भविष्य में उप चुनाव संभावित हैं। इस वजह से विधानसभा के मतदान केंद्रो का तत्काल भौतिक सत्यापन किया जाए। यदि किसी मतदान केंद्रों में परिवर्तन या सहायक मतदान केंद्र की आवश्कता है तो राजनीतिक दलों से चर्चा कर प्रस्ताव भेजा जाए। चुनाव सामग्री मसलन फार्म, लिफाफे सहित अन्य आवश्यक सामग्री का मांग पत्र भेजा जाए। इसके अलावा एनआईसी के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जाए साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों का डाटाबेस अपडेट करें। इसके अलावा पोलिंग पार्टी के रेंडमाईजेशन के सॉफ्टवेयर का टेस्ट कर जांच कल ली जाए। आयोग के पत्र के बाद प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को लेकर ितैयारियां आरंभ कर दी हैं।

आयोग का पत्र आया है, तैयारियां की जा रही हैं।

निर्वाचन आयोग से उप चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में पत्र आया है, वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य शर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी सागर