6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Social Media पर प्रेमी के दोस्त ने कर दी थी लड़की की Privet Photo Viral, दस दिन बाद सामने आया यह डरावना सच…

सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो फिर एक बार जान की दुश्मन बन गई। कोतवाली थाना के महाराजपुरा गांव में सामाजिक रूप से की जा रही प्रताडना से परेशान होकर युव

2 min read
Google source verification
Private photo viral on social media:

Private photo viral on social media:

टीकमगढ़.सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो फिर एक बार जान की दुश्मन बन गई। कोतवाली थाना के महाराजपुरा गांव में सामाजिक रूप से की जा रही प्रताडना से परेशान होकर युवती ने आखिर अपनी जान दे दी। घटना में पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। महाराजपुरा निवासी सरजू रैकवार की १९ वर्षीय पुत्री गीता के द्वारा मंगलवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या की गईथी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया था। बुधवार सुबह शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। है।

यह है मामला
पुलिस के अनुसार मृतिका के एक युवक से प्रेम संबंध थे। जिसके साथ युवती का एक फोटो वायरल हुआ था। जिसमें युवती का विवाह होना देखा जा रहा था। जब इस मामले की जानकारी गांव में हुई तो उसे सामाजिक रूप से बहिस्कृत किए जाने की चर्चाए होने लगी। मामले को लेकर कुछ लोगों के द्वारा मृतिका के घर पहुंचकर उनके परिजनों को धमकाया भी गया था। जिसके बाद पीडि़ता ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी।
माता पिता ने लगाए आरोप
बुधवार सुबह कोतवाली थाना पहुंचे मृतिका के पिता सरजू और मॉ मालती रैकवार का कहना था कि करीब एक माह पहले राजाबाबू बाल्मीकी और सोनू रैकवार के द्वारा उसकी पुत्री को बगाज माता मंदिर ले जाया गया था। जहां उसके साथ विवाह जैसी फोटो निकाली गई। यह फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी गईथी। करीब १५ दिन पहले उनके परिजनों को मामले की जानकारी हुई। यह बात गांव में भी फैल गई। जिसके बाद लोगों के द्वारा उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाने लगा। मंगलवार को ही मामले की जानकारी मृतिका को हुईथी। जिससे आहत होकर उसने फंासी लगाकर जान दे दी। पीडि़त माता पिता ने आरोपियों पर कार्रवाईकी मांग की। मामले को लेकर पुलिस के द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया