3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द शुरु होगी अनुकंपा प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया

कलेक्टर ने विभागों से मांगी जानकारी , नए कलेक्ट्रेट भवन में कामकाज शुरु, समय सीमा बैठक में दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 18 Feb 2020, 9:00 AM IST

Process to resolve compassionate cases will start soon

Process to resolve compassionate cases will start soon

सागर. नए कलेक्ट्रेट भवन में कामकाज आरंभ हो गया है। सोमवार को इस भवन में आयोजित पहली टीएल की बैठक में जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्तियों के प्रकरणों का जल्द निराकरण करने की प्रक्रिया आरंभ करने को कहा गया है। बैठक में मौजूद कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने विभागीय प्रमुखों से कहा कि अपने-अपने विभागों के रिक्त पदों की जानकारी अगली समय सीमा बैठक में प्रस्तुत करें ताकि अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके।

बैठक में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने निर्देश देते हुए उन्होंने विगत माह में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण पर जिले की रैंकिंग अंडर-10 के आने पर विभागों की सराहना की। इसके अलावा कलेक्टर ने राजस्व, नामांतरण, बटवारा के प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण करने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन कार्य सड़क मरम्मत के कार्य एवं 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण शीघ्रता से करें। उन्होंने 31 मार्च के पूर्व जिले की सभी शालाओं के शौचालयों की साफ-सफाई कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा। साथ ही 26 एवं 27 फरवरी को कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग मेला में विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर कांउसलिंग की व्यवस्था करें। मैथिल ने ग्रीष्म काल में पेयजल संकट का सामना न करना पड़े इसके लिए मार्च माह की प्रथम समय सीमा बैठक में नगर निगम, पीएचई, आरईएस, पीडब्ल्यूडी सिंचाई विभाग एवं नगरीय निकाय अपनी-अपनी कार्य योजना बनाकर उपस्थित होंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मूलचंद वर्मा, निगमायुक्त आरपी अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ सीएस शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर आदित्य शर्मा, अंजली शाह सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।