सागर

बारिश: 6.5 डिग्री लुढ़का शहर का न्यूनतम तापमान

अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट से पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

2 min read
Jun 16, 2025

शहर में शनिवार की दोपहर से लेकर देर रात तक हुई बारिश का असर दूसरे दिन रविवार को नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार सागर में 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस एक ही दिन की बारिश में शहर का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री लुढ़ककर 23 डिग्री पर आ गया है, तो वहीं पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई इस गिरावट से पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिली है।

बंडा क्षेत्र में 81 मिमी बारिश

भू-अभिलेख के अनुसार 1 जून से लेकर 15 जून की सुबह तक जिले में 29.2 मिमी औसत बारिश हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 81 मिमी बारिश बंडा क्षेत्र में दर्ज की गई है तो वहीं शाहगढ़ क्षेत्र में अभी तक बारिश का खाता भी नहीं खुल सका है। इसके अलावा शहर में शनिवार दोपहर से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच हुई कुल 23 मिमी बारिश को मिलाकर इस सीजन में कुल बारिश का आंकड़ा 36.1 मिमी पहुंच गया है।

जल्द सक्रिय होगा मानसून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे प्रदेश में दो से तीन में मानसून सक्रिय हो जाएगा। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सहित देश के कई राज्यों में तो तय समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी थी, लेकिन पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून आगे बढऩे लगा है, जिसको लेकर अनुमान है कि 17-18 जून तक मानसून प्रदेश में पहुंच सकता है।

एक जून से 15 जून के बीच हुई बारिश

सागर 36.1 मिमी
जैसीनगर में 12.4 मिमी
राहतगढ़ में 28.5 मिमी
बीना 13 मिमी
खुरई 19.5 मिमी
मालथौन 2.0
बंडा 81 मिमी
शाहगढ़ 00
गढ़ाकोटा 68.8 मिमी
रहली 30 मिमी
देवरी 6.6 मिमी
केसली 52.2 मिमी
नोट : आंकड़े भू-अभिलेख के अनुसार।

Published on:
16 Jun 2025 05:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर