31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिरों में मनाई रमा एकादशी, भगवान का नई पोशाक से हुआ श्रृंगार

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मघा नक्षत्र एवं जय योग में शुक्रवार को मनाई गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान का अभिषेक कर नए वस्त्रों से शृंगार किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Oct 18, 2025

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मघा नक्षत्र एवं जय योग में शुक्रवार को मनाई गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान का अभिषेक कर नए वस्त्रों से शृंगार किया गया। देव रसिक विहारी मंदिर, धनेश्वर मंदिर, आंजनेय मंदिर काकागंज, पशुपतिनाथ मंदिर, मकरोनिया राम दरबार सहित अन्य श्रीकृष्ण मंदिरों में व्रत कथा, भजन-कीर्तन और दीपदान हुए। कार्तिक एकादशी पर संध्या काल में दीपदान करने से देवी लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं। इससे सुख-समृद्धि, धन में वृद्धि होती है। देवी तुलसी लक्ष्मी स्वरूपा हैं। अत: इस दिन तुलसी पूजन पुण्यदायी है।