27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

अपने मां के साथ सो रही दो साल की मासूम को ले जाकर किया रेप, पहाड़ी पर पुलिस को मिले दरिंदगी के सबूत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Widush Mishra

•

Updated: 1 Aug 2017, 1:59 PM IST

Rap from two year old girl

Rap from two year old girl

सागर.
सोम-मंगल की रात 12 बजे अपने मां के साथ सो रही दो साल की मासूम को उठा कर सूनसान पहाड़ी पर बलात्कार किया जाने का मामला प्रकाश में आया है। रात्रि में ही मां के जागने पर बच्ची न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सुबह बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।


सागर शहर के एक वार्ड में एक आदिवासी परिवार रहता है, कच्चे मकानों में रहने वाले परिवार की मां बेटी रात में सो रही थी। अचानक मां की नींद खुली तो दो साल की बच्ची गायब थी। परिजनों व पुलिस को जानकारी दी गई। सुबह पुलिस ने तलाशी ली तो एक पहाड़ी के पास बच्ची मरणासन्न हालत में मिली थी।


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी ने मासूम को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दो साल की की मासूम के साथ बलात्कार की घटना सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस भी मामले की संवेदनशीलता भांपते हुए मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे की खोज में लग गई है।