25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर सागर पुलिस ने ही दर्ज की लूट की एफआइआर, आरोपियों की तलाश जारी

17 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आरोपी ट्रक छोडकऱ भाग गए। उसने किसी तरह हाथ-पैर खोले और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाड़ी मालिक ने कैमरा के फुटेज की जांच की। वाहन मालिक ने मुंगवानी थाना में शिकायत करने बोला, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई और गौरझामर भेज दिया गया।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Sep 21, 2025

चालक पर बंदूक तानकर अमेजन पार्सल ट्रक को लूटने के मामले में आखिरकार शनिवार को गौरझामर पुलिस ने 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है। ट्रक चालक के बयान लिए गए। पार्सल से आधे भरे गए ट्रक को भी गौरझामर लाया गया। इधर कंपनी की एक टीम भी गौरझामर पहुंची जहां टीम लूटे गए पार्सल की जानकारी जुटा रही है।
शिकायतकर्ता बिहार के खगडिय़ा जिला निवासी 39 वर्षीय दिलचन पुत्र अवध पटेल ने पुलिस को बताया कि गुडग़ांव की एसएस लॉजिस्टिक कंपनी में नौकरी करता है। 16 सितंबर की सुबह 4 बजे उसने कंटेनर में पार्सल भरकर नागपुर के लिए निकला था। ट्रक में जीपीएस और कैमरा लगा है, जिसका एक्सेस कंपनी के पास है। रात करीब 2 बजे सिलारपुर गांव में आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसे गाड़ी रोकनी पड़ी। तभी चार अज्ञात आरोपी उसके ट्रक में आ गए। लुटेरों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और बंदूक दिखाकर धमकाया। उससे मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने रास्ते में दो जगह कंटेनर रोका। कटर मशीन से केबिन के अंदर की चद्दर काटी और गाड़ी में रखा माल दूसरे कंटेनर में शिफ्ट कर लिया। वारदात के दौरान आरोपी ही उसका कंटेनर चला रहे थे।

ट्रक का आधा सामान लेकर भागे बदमाश

दिलचन पटेल ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी में आरोपी ट्रक छोडकऱ भाग गए। उसने किसी तरह हाथ-पैर खोले और बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गाड़ी मालिक ने कैमरा के फुटेज की जांच की। वाहन मालिक ने मुंगवानी थाना में शिकायत करने बोला, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई और गौरझामर भेज दिया गया।

दो दिन लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने भटकता रहा चालक

17 सितंबर की सुबह से ही चालक दिलचन पटेल मुंगवानी, देवरी व गौरझामर थाना में रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश करता रहा। लेकिन मामला दो जिलों की सीमा के विवाद में उलझा रहा। नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना प्रभारी संजय सूर्यवंशी का कहना था कि वारदात सागर जिले के गौरझामर व देवरी थाना क्षेत्र में हुई है, इसलिए वहीं मामला दर्ज होगा। जबकि गौरझामर थाना प्रभारी नसीर फारुकी का कहना था कि वारदात मुंगवानी में हुई है तो वहीं मामला दर्ज होगा। हालांकि पत्रिका ने जब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए तो शनिवार की शाम करीब 7.49 बजे गौरझामर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

ट्रक चालक की शिकायत के बाद शनिवार को 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी कंपनी की टीम ट्रक की सामग्री की जानकारी जुटा रही है, इसलिए कितनी सामग्री की लूट हुई है इसकी जानकारी नही है।

नसीर फारुखी, थाना प्रभारी गौरझामर।