7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल मरम्मत घोटाला : कागजों में 2 करोड़ स्वीकृत किए गए, खातों में नहीं पहुंचे 5 लाख

In the last session, an amount of about Rs 2 crore was approved on paper in the name of repair and purchase of electrical equipment in 57 schools of the district, but Rs 5 lakh each did not reach the accounts of the principals of most of the schools.

3 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

May 07, 2026

स्मार्टफोन यूजर्स सावधान (File Photo)

school repair scam

जिले के 57 स्कूलों में मरम्मत और बिजली उपकरण खरीदने के नाम पर पिछले सत्र में करीब 2 करोड़ रुपये की राशि कागजों में स्वीकृत हो गई, लेकिन अधिकांश स्कूलों के प्रधानाचार्यों के खातों में 5-5 लाख रुपए नहीं पहुंचे। बीना, देवरी, केसली, जैसीनगर, मालथोन और सागर के इन स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत तो हुई, लेकिन जमीन पर इसका कोई अता-पता नहीं।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के माध्यम से इनकी भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तलब की गई। यह अनियमितता ऐसे स्कूलों में भी सामने आई है, जहां के प्रधानाचार्यों ने मरम्मत और बिजली उपकरण खरीदने के लिए कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा था। इसके बावजूद उनके स्कूल के नाम पर 5-5 लाख रुपये की राशि कागजों में स्वीकृत हो गई। प्रधानाचार्य इस बात को लेकर हैरान हैं कि जब उन्हें राशि मिली ही नहीं, तो वे भौतिक सत्यापन कैसे करेंगे। उन्हें यह जानकारी भी नहीं है कि स्वीकृत राशि से विभाग ने कौन से निर्माण कार्य कराए।

नहीं भेजा प्रस्ताव, ना ही मिली राशि

लोक शिक्षण संचालनालय ने राशि स्वीकृत हुए 57 स्कूलों की सूची जारी की है। इसमें केसली के 18 स्कूल शामिल हैं। शासकीय जैतपुर डोमर स्कूल के प्राचार्य लखन ठाकुर ने बताया कि स्कूल की मरम्मत के लिए पिछले सत्र में कोई प्रस्ताव नहीं दिया। राशि स्वीकृत होने की जानकारी मिली है, लेकिन खाते में राशि नहीं आई। राशि लैप्स होने की बात कही जा रही है। केसली ब्लॉक के ही हाईस्कूल पुतारा टड़ा के शिक्षक मनोज जैन ने बताया कि मरम्मत के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत हुई, लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई।

मरम्मत के कोई राशि स्वीकृत नहीं हुई

देवरी ब्लॉक के 18 स्कूलों को 4 से 5 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई, जिसमें सांदीपनि स्कूल देवरी भी शामिल है। प्राचार्य सुनील गुप्ता ने बताया कि मरम्मत के लिए कोई प्रस्ताव नहीं भेजा था ना ही राशि मिली। विभाग से जानकारी मांगी गई है। विभाग को बताया गया है कि मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत नहीं हुई है।

भौतिक सत्यापन में यह मांगी जानकारी

जिले के विभिन्न विकासखंडों जैसे सागर, देवरी, केसली, राहतगढ़, खुरई, मालथोन और शंगार में स्कूलों में मरम्मत कार्य, अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय भवन, शौचालय और बाउंड्रीवॉल निर्माण जैसे काम के लिए राशि जारी की गई थी। संचालनालय ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है कि संबंधित स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी प्रस्तावित कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। सत्यापन रिपोर्ट और संबंधित दस्तावेज, जिसमें कार्य शुरू होने से पहले, कार्य के दौरान और कार्य पूर्ण होने के बाद की तस्वीरें शामिल होंगी।

इन स्कूलों के लिए स्वीकृत हुई थी राशि

बीना - शासकीय हाईस्कूल भानगढ़, शासकीय हाईस्कूल मंडी बामोरा
देवरी - सांदीपनि स्कूल देवरी, शासकीय हाईस्कूल चिरचिटा सुखजू, शासकीय हाईस्कूल डोंगर सलाईया, शासकीय हाईस्कूल झामरईग, शासकीय हाईस्कूल जैतपुर कोपरा, शासकीय हाईस्कूल अनंतपुरा, शासकीय हाईस्कूल रसेना, हॉयर सेंकेडरी कन्या स्कूल गौरीहामार, हॉयरसेंकेडरी बालक गौरझामर, शासकीय हाईस्कूल बाशा, शासकीय हाईस्कूल बडक़ोटी कला, शासकीय हाईस्कूल सिंहपुर गनिया, शासकीय हाईस्कूल जमुनिया, शासकीय हाईस्कूल जैतपुर कछिया, शासकीय हाईस्कूल बिजोरा, शासकीय हाईस्कूल बहेरिया कला, शासकीय हाईस्कूल जूनियर बेसिक देवरी, शासकीय हाईस्कूल पिपरिया पाठक
जैसीनगर - हायर सेंकेडरी बिलेहरा
केसली - एक्सीलेंस केसली, हाईस्कूल पुतारा टड़ा, हाईस्कूल जैतपुर डोमा, हाईस्कूल देवरी नाहरमउ, हाईस्कूल झिरिया आधारपुर, हाईस्कूल सहजपुर, हाईस्कूल केवलारी, हाईस्कूल चौका केसली, हाईस्कूल बेदन पिपरिया, हाई स्कूल नया नगर, हायर सेकेंडरी केसली, हाईस्कूल खमरिया, हाईस्कूल पटना खुर्द, हाईस्कूल घाना, हॉयरसेंकेडरी नाहरमाउ, हायर सेकेंडरी एक्सीलेंस
खुरई - केसी. शर्मा, खुरई, हाईस्कूल बड़ोदिया नोनगर
मालथोन - हाईस्कूल इमलिया खुर्द, हाईस्कूल बेसरा, हाईस्कूल रजवांस, हाईस्कूल बड़ोदिया कला, हाईस्कूल अमरी रामगढ़ा, हाईस्कूल पहाडग़ुवन, हाईस्कूल लोंगर, हाईस्कूल सागौनी, हाईस्कूल पारसो, 19 से 12)
सुरखी - हायर सेकेंडरी कृषि सुरखी
सागर - हाईस्कूल कर्रापुर, हाईस्कूल मकरोनिया, एक्सीलेंस शाहगढ़

स्कूलों की मरम्मत के लिए राशि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जारी की जानी थी। सभी प्राचार्यों से जानकारी मांगी है कि राशि कब मिली और क्या कार्य कराए गए हैं। फोटो सहित प्राचार्यों से जानकारी मांगी है। जिन स्कूलों की राशि लैप्स हुई है वह भी प्राचार्य दे रहे हैं।

अरविंद जैन, जिला शिक्षा अधिकारी

भोपाल से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राशि की गई। भौतिक सत्यापन के बाद स्थिति साफ होगी किन स्कूलों में कार्य हुआ है और कहां की राशि लैप्स हुई। देवरी और केसली ब्लॉक की राशि लैप्स होने की जानकारी मिली है।
मनीष वर्मा, अपर संचालक शिक्षा विभाग