
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को उजागर किया है। मंगलवार को बाघराज वार्ड में किशोर न्यायालय के पास स्थित बस्ती के लोग जल संकट और पानी से परेशान रहवासी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने बस्ती में पानी की सप्लाई कराने की मांग की। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने बताया कि किशोर न्यायालय के पास की बस्ती में पानी की समस्या बनी हुई है। यहां कुछ घरों में नल कनेक्शन तो किए गए हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं आता है। पीने के पानी के लिए दो किमी दूर जाना पड़ता है। बस्ती के हैंडपंप में भी पानी नहीं आ रहा है।
पानी न आने से पूरी बस्ती के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि बस्ती में मजदूर वर्ग के लोग रहते हैं। आधा दिन पानी भरने में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में उनके सामने यह समस्या है कि वे मजदूरी करने जाएं या पानी भरें। निवासियों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद ने पानी की समुचित व्यवस्था नहीं की है। क्षेत्र में केवल नाम मात्र के लिए एक-दो पानी के टैंकर भेजे जाते हैं, जो जरूरत के हिसाब से पूरी तरह अपर्याप्त हैं। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ भी उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देने के बाद जैसे ही मामला उठा तो तत्काल निगम प्रशासन ने मामले सख्ते में आया और बस्ती में सर्वे कराकर अधिकारियों ने जल्द पानी की व्यवस्था करने और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
शाहगढ़ तहसील के तहत ग्राम सिमरिया कलां में आम रास्ते को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम निवासी मोती यादव ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनके घर के सामने से गुजरने वाले पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मोती यादव के अनुसार उनके घर के सामने से एक आम रास्ता वर्षों से चला आ रहा था, जिसका उपयोग न केवल वह स्वयं बल्कि गांव के अन्य लोग भी करते थे। गांव के ही छत्रपाल यादव, प्रभू यादव और ग्राम पंचायत के सरपंच रघुवीर राय ने इस रास्ते को बंद कर दिया। रास्ते पर अधूरा सीसी रोड निर्माण कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया। जनसुनवाई में 215 लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन विसेन, डिप्टी कलेक्टर विजय डेहरिया, रजत सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Updated on:
06 May 2026 05:19 pm
Published on:
06 May 2026 05:19 pm
