2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को हुआ ‘सिंगर’ से प्यार, घर से भागी, पति दंडवत करते हुए पहुंचा एसपी ऑफिस

shocking case: मध्य प्रदेश के सागर में एक पति अपनी पत्नी की हरकतों से इतना परेशान हो गया कि सड़क पर लोटते-लोटते और दंडवत करते हुए एसपी ऑफिस पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 19 Feb 2025, 2:32 PM IST

shocking case of sagar where married woman ran away with a social media friend

shocking case: मध्य प्रदेश के सागर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां इंस्टाग्राम पर बने रिश्ते ने एक परिवार को बिखेर दिया। दो बच्चों की मां अपने सोशल मीडिया पर दोस्त के साथ घर छोड़कर चली गई, जिससे पति सदमे में आ गया। न्याय की मांग को लेकर उसने पुलिस अधिकारियों के सामने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। जानें पूरी कहानी…

इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती

जरुआ खेड़ा निवासी खुशीराम कुशवाहा की शादी नौ साल पहले बसंती कुशवाहा से हुई थी। उनकी एक आठ साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। परिवार खुशहाल था, लेकिन बसंती को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक चढ़ गया। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती आकाश राज नाम के एक युवक से हुई। आकाश एक सिंगर था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी। यह बातचीत वीडियो कॉल तक पहुंच गई।

यह भी पढ़े- महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' बताने वाली ममता बनर्जी पर भड़के CM मोहन यादव, दी बड़ी नसीहत

वीडियो कॉल पर दी घर छोड़ने की जानकारी

जब खुशीराम ने पत्नी को आकाश से बात करने पर टोका तो उसने सफाई दी कि वह उसका भाई है। वैलेंटाइन डे के दिन बसंती अपनी बहन के घर जाने का बहाना बनाकर निकली और फिर वापस नहीं आई। बीना रेलवे स्टेशन से उसने आखिरी बार पति को वीडियो कॉल कर बताया कि वह घर छोड़कर जा रही है। बसंती अपने साथ बच्चों को भी लेकर चली गई।

यह भी पढ़े- जंगलों के कारण नहीं शुरु हुआ 'खंडवा रेल प्रोजेक्ट', वन विभाग मांग रहा जमीन !

लोटते-लुढ़कते और दंडवत करते हुए पहुंचा एसपी ऑफिस

पत्नी और बच्चों के गायब होने से परेशान खुशीराम थाने के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निराश होकर उसने एसपी ऑफिस के सामने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वह लुढ़कता हुआ, दंडवत करता हुआ वहां पहुंचा। उसका आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पत्नी को बहलाकर भगाया और पुलिस कार्रवाई में लापरवाही बरत रही है। खुशीराम ने बताया कि पत्नी और बच्चों की तलाश में बरोदिया कला पहुंचा। यहां उसने गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उसे खोजने में गंभीरता नहीं दिखाई। खुशीराम ने बताया कि आकाश सिंगर राज ग्वालियर का रहने वाला है जहां उसने उसकी पत्नी और बच्चे रखा है। हालांकि, एडिशनल एसपी ने उसे जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन को दिया है।