
Commissioner gave notice to Harda medical officer who was missing from election duty
सागर. राजस्व वसूली में लापरवाही बरतने वाले संभाग की 28 नपा व नगर परिषदों के सीएमओ की वेतन वृद्धी रोकने के लिए कमिश्नर आनंद कुमार शर्मा ने नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई गत दिवस संभाग के नगरीय निकायों की राजस्व एवं गैर राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान खुलासे के बाद की गई। कमिश्नर शर्मा ने 5 निकाय में राजस्व की कम वसूली करने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की एक से 2 वेतन वृद्वि रोकने के लिए कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजस्व वसूली में 10 प्रतिशत से कम वसूली एवं घोर लापरवाही बतरने वाले नगर परिषद शाहपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी कामता प्रसाद बघेल, विजय रैकवार, नगर परिषद पवई के श्रवण कुमार द्विवेदी, नगर परिषद चंदला के अंबिका प्रसाद पाण्डेय, नगर परिषद तरीवरकला एवं शीतल भलावी नगर परिषद लवकुश नगर के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की 2 वेतन वृद्वि रोकने के लिए कारण बताओं नोटिस दिए हैं।
इनकी एक-एक वेतन वृद्धी रोकने शो-कॉज नोटिस
इसी इसी तरह से 10 प्रतिशत से अधिक किन्तु 50 प्रतिशत से कम राजस्व वसूली करने वाली नगरीय निकायों में नगर पालिका दमोह, बीना, गढ़ाकोटा, बण्डा, हटा, पटेरा, छतरपुर, महाराजपुर, बड़ामलहरा, कारी, खरगापुर, पलेरा, लिधौरा खरा, जैरोन खालसा, औरछा, तेंदूखेड़ा, पन्ना, हरपालपुर, जतारा, गढ़ीमलहरा, बारीगढ़, राजनगर एवं निवाडी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की 1 वेतनवृद्वि रोकने के लिए भी शो-कॉज नोटिसजारी किया है। कमिश्नर शर्मा ने निर्देश दिए कि वसूली कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि, वित्तीय वर्ष 2019-20 में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार शत-प्रतिशत वसूली करना अनिवार्य है।
Published on:
03 Jul 2019 08:00 am

बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
