
Singer Suvarna Tiwari of high jack film Lord ji Techno hymn bhajan
मनीष दुबे. सागर. हालही में रिलीज हुई फिल्म 'हाई जैकÓ के सबसे चर्चित गीत -'प्रभु जी उड़के मैं आऊं तोरे पासÓ ने जिस तरह से धूम मचा रखी है, उससे इसकी गायिका गायिका सूवर्णा तिवारी काफी उत्साहित हैं। स्वर्णा ने बताया है कि इसे गीत कहिए या भजन इसमें नई टेक्निक का उपयोग किया गया है। इसे टेक्नो भजन भी कहा जा सकता है। इस गीत में साउंड का एकदम नए तरीके से प्रयोग हुआ हैं। इसमें कुछ शब्दों का प्रयोग हिंदी और इंग्लिश में किया गया है- जैसे 'मैं इकॉनोमी और तुम फस्र्ट क्लासÓ, ग्रेट सोल आदि। उन्होंने बताया कि इस गीत के रचना कार आकर्ष खुराना ने पहले ही तय कर लिया था कि इस गाने को ऐसे गाना है जैसे परिंदे आसमान में बेपरवाह होकर उड़ते हैं। आगे बताते हुए स्वर्णा ने कहा कि जब गीत मेरे सामने आया तो मुझे भी लगा कि इसकी शब्द रचना बिल्कुल डिफरेंट टच दे रही है। इसमें जहां भाव प्रबल हैं तो अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग भी बड़ी जादूगरी से किया है। हालांकि ये शब्द चलतू हैं लेकिन प्रयोग बड़े मौके पर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह भजन की आधुनिक तकनीक अब और भी फिल्मों में जल्द देखने मिलेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर और म्यूजिशियन अनुराग साइकिया ने ऐसी कंपोजिंग का प्रयोग किया है जो बेहद मधुर हैं।
आगे बताते हुए सूवर्णा ने कहा कि जब गीत मेरे सामने आया तो मुझे भी लगा कि इसकी शब्द रचना बिल्कुल डिफरेंट टच दे रही है। इसमें जहां भाव प्रबल हैं तो अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग भी बड़ी जादूगरी से किया है। हालांकि ये शब्द चलतू हैं लेकिन प्रयोग बड़े मौके पर किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह भजन की आधुनिक तकनीक अब और भी फिल्मों में जल्द देखने मिलेगी। इस फिल्म के डायरेक्टर और म्यूजिशियन अनुराग साइकिया ने ऐसी कंपोजिंग का प्रयोग किया है जो बेहद मधुर हैं।
कलर्स चैनल की रही हैं चहेती-
सूवर्णा ने बताया कि उनकी आवाज को कलर्स चैनल के सीरियलों में खूब सराहा गया। उड़ान, रंगरसिया, बानी इश्क द कलमा जैसे कई सीरियल में आपनी गायकी का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके साथ बड़ी देवरानी, गुमराह जैसे दर्जनों सीरियल में अपनी आवाज दे चुकीं हैं।
इससे साथ जी, स्टार प्लस, लाइफ ओके, एंड टीवी, एमटीवी, नाइनएक्सओ आदि से फैंडली रिश्ते हैं।
फिल्म में भी दी आवाज-
इसके अलावा तनु बेड्स मनु, मदारी, ट्रिपल एक्स में आवाज दे चुकीं हैं।
सागर में दे चुकी हैं प्रोगाम
सूवर्णा ने बताया कि करीब 3-4 साल पहले रवीन्द्र भवन में एक कार्यक्रम में आई थी। इस दौरान उन्हें यहां बहुत अच्छा लगा। साथ ही सागर की झील के किनारे से निकलने से मौका मिला जो एक आनंददायी पल था।
जबलपुर में जन्मी और पली-बढ़ी, दमोह में है पैतृक घर
सूवर्णा जबलपुर में क्राइस्ट चर्च स्कूल में पली बढ़ी हैं। इनके माता पिता जबलपुर में निवास करते हैं। माता डॉ. अपर्णा तिवारी समाजसेविका और पिता डॉ आरएस तिवारी सर्जन हैं। सूवर्णा ने बताया कि वह बचपन में सत्य साई बाबा के भजन गाती रहीं हैं। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि फिल्मों में भी नहीं सोचा था कि फिल्मों में भजन गाएंगी। मां नर्मदी की कृपा से यह सब संभव हुआ है।
सूवर्णा ने बताया कि वह दमोह जिले के हटा तहसील की निवासी हैं। हटा से करीब १६ किमी दूर हिनौता गांव मेंं आज भी कुइया वाले तिवारी के नाम से उनकी पहचान है। उनके दादा सीताराम तिवारी, दादी गुलाबरानी, परदादाजी मूलचंद तिवारी (कुइया वाले)है। वर्तमान में उनके काका विश्वनाथ तिवारी और साड़ूभाई शिक्षक रुद्र प्रसाद दुबे निवास करते हैं।
गीत-
प्रभु जी उड़ के
मैं आऊँ तोरे पास
श्रद्धा के इस जहाज में
वातानुकूलित विमान में
सुध बुद्ध खोए आई मैं आई
मोहे तोसे मिलन की आस
उड़ के मैं आऊँ तोरे पास
माना कठिनाई है
अपत्ति आई है
माना कठिनाई है
अपत्ति आई है
प्रभु तुम ग्रेट (great) हो
मेरे सोल मैट soul mate हो
मैं economy तुम first class
उड़ के मैं आऊँ तोरे पास
विज्ञापन की दुनिया से भी है रिश्ता-
पतंजलि, स्वदेशी, घड़ी डिटर्जेंट, फेमिली प्लानिंग, डिजिटल इंडिया , पहल, इलेक्शन कैंपेन
Published on:
27 May 2018 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
