28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से सतना उतरा था छात्र, फिर बस से पन्ना पहुंचा

सहपाठियों से मांगे थे रुपए, तीन माह पहले भी घर से गायब होने की मिली जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Sanjay Sharma

•

Updated: 8 Jan 2018, 12:30 PM IST

Student had landed Satna from train then reached Panna by bus

Student had landed Satna from train then reached Panna by bus

सागर. मकरोनिया स्थित ब्राइट कॅरियर स्कूल के हॉस्टल से शुक्रवार को गायब हुआ छात्र रविवार को पन्ना में मिल गया। उसके मिलने की जानकारी पिता गोविंद तिवारी ने पुलिस व स्कूल प्रबंधन को दी। प्राचार्य के अनुसार परिजनों ने बताया है कि वह स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर सतना गया और वहां से बस से पन्ना पहुंचा।
बेटे के पन्ना में मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और वे पीयूष को लेने के लिए रवाना हो गए। संभवत: सोमवार दोपहर तक परिजन उसे लेकर सागर आ जाएंगे।
इधर, छात्र को तलाश रही पुलिस ने रविवार को हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान हॉस्टल के बच्चों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को लापता होने के कुछ दिन पहले पीयूष भोपाल जाने वाली ट्रेन और प्लेटफॉर्म के संबंध में पूछ रहा था। उसके पास २००-३०० रुपए थे। सहपाठियों से भी कुछ रुपए भी मांगे थे।
जब छात्र निकला तब गार्ड गया था ऊपर
इधर, रविवार को बच्चे के संबंध में कुछ और जानकारी भी पुलिस को मिली है। बताया गया है कि दो-तीन माह पहले भी पीयूष घर से गायब हो गया था। कुछ दिन बाद पता लगने पर उसे घर लाया गया था। इस दौरान उसके भोपाल और जबलपुर में घूमते रहने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। इधर, स्कूल प्राचार्य सीएस आनंद ने बताया जब वह बाहर निकला तो गेट पर तैनात गार्ड किसी काम से ऊपर गया था। इसी दौरान वह अंदर की ओर गया और फिर दौड़ते हुए गेट से बाहर चला गया। यह सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है।

ट्रेन से कटा युवक
सागर. जरऊआखेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार शाम छह बजे के आसपास की है। हालांकि विवेजना के दौरान जीआरपी मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है। प्रारंभिक जांच में जीआरपी मान कर चल रही है कि युवक पटरी पार करते हुए किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था। मौके पर जीआरपी जब पहुंची थी तो युवक का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए मर्चुरी भेजा है और मामले की जांच में जुटी है।