सागर

खेल परिसर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन

खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर आयोजित की जाएगी।

less than 1 minute read
Aug 19, 2025
sagar

स्कूल शिक्षा विभाग की संभागस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता ग्रेटमेन स्कूल मकरोनिया में हुई। खेल परिसर सागर के ताइक्वांडो खिलाड़ी बालिका वर्ग में मायशा खान, रितिशा रजक, यशवी, जूही ठाकुर, आरची राजपूत, अवनी रजक, सरीता, शिवानी, नंदनी पटेल, राधिका ठाकुर, पलक पटेल बालक वर्ग में मोक्ष लोधी, शिवांश दुबे, प्रथमेश संतसंगी गोविंद पटेल, यशवर्धन सिंह राजावत, स्वास्तिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ी राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। राज्य स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता 8 से 12 सितंबर आयोजित की जाएगी। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर प्रशिक्षक कुरीमा ठाकुर, कलेक्टर संदीप जीआर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, एएसपी लोकेश सिन्हा, संगीता सिंह, मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल. उमेश चन्द्र मौर्य, नफीस खान, अंजली सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Published on:
19 Aug 2025 04:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर