6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेली संस्कृति से सराबोर होगा 33 वां दीक्षांत समारोह, पद्म विभूषण जगद्गुरु राम भद्राचार्य को प्रदान की जाएगी मानद डीलिट् उपाधि

डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व सांसद डॉ. लता वानखेड़े समारोह में शामिल होंगी।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Jun 20, 2025

gour

gour

सागर . डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 33 वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को विश्वविद्यालय के गौर प्रांगण में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं गौर अतिथि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत व सांसद डॉ. लता वानखेड़े समारोह में शामिल होंगी। समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल करेंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। मुख्य अतिथि दीक्षांत भाषण दिया देंगे। इस अवसर पर प्रख्यात समाजसेवी पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी राम भद्राचार्य को विश्वविद्यालय मानद डीलिट् उपाधि प्रदान करेगा। समारोह में उनका आशीर्वचन कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम में बुंदेली संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। मुख्य समन्वयक प्रो. नवीन कानगो ने बताया कि दीक्षांत समारोह हेतु कुल 1225 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है. पीजी के 426, यूजी के 482 व पीएचडी के 49 छात्रों सहित कुल 957 छात्र समारोह में उपस्थित रहकर उपाधि प्राप्त करेंगे। सभी विद्यार्थी बुंदेली सतरंगी पगड़ी, स्टॉल और निर्धारित ड्रेस कोड (छात्र- सफेद कुर्ता और पायजामा, छात्राएं-सफेद सलवार और कुर्ता) में अपनी उपाधि प्राप्त करेंगे। मेडल प्राप्त विद्यार्थियों को मंच पर अतिथि उन्हें पदक प्रदान करेंगे।

तीन नवीन भवनों का होगा लोकार्पण

दीक्षांत समारोह के अवसर पर अतिथियों मंच से ही विश्वविद्यालय के तीन नवीन भवन आचार्य सुश्रुत भवन, आचार्य पीसी रे भवन व स्वदेशी भवन का लोकार्पण केंरेगे। दीक्षांत समारोह शुरू होने से पहले सभी अतिथि गौर समाधि पहुंचेंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। पुष्पांजलि के बाद केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर में ग्रुप फोटोग्राफी होगी। इसके बाद विद्वत शोभायात्रा मुख्य समारोह स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।

इंट्री पास और फोटो आईडी के साथ विद्यार्थी हो सकेंगे शामिल

डिग्री पाने वाले समस्त विद्यार्थी इंट्री पास और फोटो आईडी के साथ ही प्रवेश पा सकेंगे। विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए अपना प्रवेश पत्र (इंट्री पास) और अपनी फोटो आईडी (आधार, पैन आदि) साथ लाना अनिवार्य है। गुरुवार को गौर प्रांगण में दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हुई। इस दौरान विद्वत शोभायात्रा सहित मेडल प्रदान किए जाने की पूरी प्रक्रिया के संचालन का पूर्वाभ्यास किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैया लाल बेरवाल, कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता व कार्यपरिषद सदस्यों ने भाग लिया।

ऐसी रहेगी वाहन पार्किंग व्यवस्था

दीक्षांत समारोह में उपस्थित होने वाले सभी आगंतुकों, अतिथियों, जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी शिक्षक एवं विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी वाहन पार्किंग गेट नं. 1 प्रशासनिक परिसर, शोभायात्रा के सभी सदस्यों के लिए सुरक्षा विभाग एवं भू-गर्भशास्त्र विभाग का परिसर, अन्य सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं शहर के अन्य नागरिकों के लिए विश्वविद्यालय के अतिथि गृह से लेकर शंकर भवन परिसर तक वाहन पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।