
सदर 17 मुहाल के लोगों ने सोमवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र के एक परिवार पर मारपीट, गाली-गलौज सहित धमकाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में सदर निवासी बल्लू उर्फ बलराम ने बताया मुहल्ले के संजय कोरी और उसके परिजनों ने बीते दिनों मोहल्ले की ही एक विधवा महिला अनीता राजपूत के घर में तोड़फोड़ की थी, जिसका मैं और मेरा दोस्त मोहन कोरी गवाह हैं। दो दिन पहले रात को संजय कोरी और उसके परिजनों ने हम लोगों के साथ लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर मारपीट की। अनीता राजपूत ने बताया कि संजय कोरी और उनके परिजनों का मुहल्ले में आतंक है। आए दिन लड़ते झगड़ते हैं। घरों में पेट्रोल बम फेंकने की धमकी देते हैं। ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
16 Sept 2025 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
