17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के कमरे में जमीन पर पड़ा मिला महिला का शव, चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले, परिचित पर हत्या करने का संदेह

नारायण डॉ. हरिसिंह गौर विवि में शासकीय कर्मचारी हैं, जो शाम को जब घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को जमीन पर पड़ा पाया। पुलिस को साधना के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी ठोस चीज से चेहरे पर वार करके उनकी हत्या की गई है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Aug 23, 2025

sagar

sagar

गोपालगंज में नाखरे की गली में शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस भागती हुई एक घर में पहुंची। यहां रहने वाले नारायण सिंह ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी पत्नी अचेत या मृत अवस्था में कमरे में पड़ी है। पुलिस के मुताबिक साधना सिंह पत्नी नारायण सिंह 46 वर्ष दोपहर में घर पर अपने बेटे अजय ठाकुर के साथ थीं। नारायण डॉ. हरिसिंह गौर विवि में शासकीय कर्मचारी हैं, जो शाम को जब घर पहुंचे तो उन्होंने पत्नी को जमीन पर पड़ा पाया। पुलिस को साधना के चेहरे व सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि किसी ठोस चीज से चेहरे पर वार करके उनकी हत्या की गई है। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बेटा गायब, पुलिस तलाश में जुटी

पुलिस के मुताबिक साधना सिंह अपने पति और छोटे बेटे के साथ रहती थीं। बेटा अजय पीथमपुर में काम करता है और करीब एक महीने पहले सागर आया था, तब से यहीं था। वारदात के बाद से अजय घर से गायब था, जिसके कारण पुलिस के संहेद ही सुई उसकी ओर भी घूमी है और उसकी तलाश में जुटी है।

परिचित पर भी वारदात करने का संदेह

साधना का शव घर के कमरे में पाया गया है, जिससे पुलिस को शक है कि वारदात को अंजाम किसी परिचित ने ही दिया है। यही वजह है कि पुलिस तमाम पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

जांच जारी है

वारदात के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। महिला के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं। संभवत: इसी से मौत हो सकती है। शव को पीएम के लिए भेजा है। महिला का बेटा वारदात के बाद से नहीं मिला है, उसकी भी तलाश कर रहे हैं। - ललित कश्यप, सीएसपी