
kachara
बीना. शहर को गंदगी मुक्त करने के लिए नगरपालिका द्वारा विशेष अभियान चलाए गए, लेकिन लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी नतीजा सिफर रहा। नगरपालिका ने शहर में लोगों द्वारा सड़कों पर फेंके जाने वाले कचरे को एकत्रित करने के लिए डस्टबिन लगवाए थे, लेकिन लोगों द्वारा उनका प्रयोग नहीं किया जा रहा है और लोग अभी भी सड़कों पर कचरा फेंक रहे है।
नगरपालिका अधिकारी समय-समय पर आने वाली शासन की योजनाओं का टारगेट पूरा करने में लगे रहते हैं। तब तक अन्य अभियान व योजनाओं की फजीहत हो जाती है। स्वच्छता अभियान को लेकर शहर के लोगों को हिदायत दी गई थी कि यदि कोई भी व्यक्ति शहर में गंदगी फैलाते मिला तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। इसके तहत नगरपालिका ने कार्रवाई भी की थी जिसमें कि पांच होटल संचालकों पर कार्रवाई कर पांच-पांच सौ रुपए जुर्माना भी लगाया गया था। लेकिन नगरपालिका अधिकारियों की नजरों में केवल होटलों से ही गंदगी फैलती है अन्य दुकानों से गंदगी नहीं होती है। यह बड़ा सवाल है करीब तीन महीना गुजर जाने के बाद भी नगरपालिका की ओर शहर में किसी भी दुकान या व्यक्ति के ऊपर गंदगी फैलाने पर जुर्माना नहीं किया गया है। जिसके कारण लोग रोजना सड़कों पर गंदगी फैलाते रहते हैं। इसलिए लोगों पर कार्रवाई की जाना जरुरी है।
रात होते ही लोग सड़कों पर फेंकते है कचरा
होटल संचालक व दुकानदार रात होते ही दुकान से निकलने वाला गीला व सूखा कचरा सड़क पर फेंक देते हैं। जिससे गंदगी फैलती है। रात में होटल से निकलने वाली खाद्य सामग्री को खाने के लिए बीच सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।
की जाएगी कार्रवाई
मार्च का माह होने के कारण सभी कर्मचारी टैक्स वसूली में लगे हुए हैं। अगले माह से गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिवराम साहू, सबइंजीनियर, नपा
Published on:
30 Mar 2018 10:00 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
