24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ पर बाजार में रौनक, महिलाएं खरीददारी में जुटी

करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। करवा चौथ पर बाजार में रौनक बढ़ गई है
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Oct 08, 2025

सागर . करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। करवा चौथ पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पूजन के लिए महिलाएं खरीददारी कर रही हैं। मुख्य रूप से करवा, दीपक व छलनी की बिक्री हो रही है। इस साल बाजार में नए ट्रैंड के करवा आए हैं। इनकी कीमत 100 रुपए के आसपास है। पूजन की थाली को भी अधिक आधुनिक व सजावट कर के बेचा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि पहले तो सादी चलनी बिक जाती थी, लेकिन इस बार चलनी पर वर्क किया गया है। इसकी ज्यादा डिमांड है। वहीं पहले सादे करवे बिक जाते थे, लेकिन इस बार गुजराती वैरायटी के करवे बिक रहे हैं। करवे पर पक्के रंग की सुनहरी डिजाइन के साथ कुंदन से सजावट की गई है। पूजन की थाली सजावटी सामान के साथ तैयारी की गई है।