
महीनेभर से खुदी पड़ी सड़क, दोबारा नहीं पहुंचे कंपनी के कर्मचारी
सागर. पुरव्याऊ क्षेत्र में वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर काम कर रही टाटा एजेंसी के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कर्मचारियों ने एक महीने पहले क्षेत्र में पेयजल नेटवर्क बिछाने के लिए नाली खोदी थी, जो आज भी जस की तस है। एजेंसी के कर्मचारी दोबारा क्षेत्र में काम करने के लिए नहीं पहुंचे जिसके कारण स्थानीय लोगों व राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सिविल लाइन की नहीं सुधरी अव्यवस्था
सिविल लाइन क्षेत्र में बीस दिन पहले टाटा कंपनी के कर्मचारियों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। एजेंसी को नियमानुसार एक मीटर की गहराई पर पेयजल नेटवर्क बिछाना है लेकिन एजेंसी और एमपीयूडीसी के अधिकारियों की मिलीभगत से यह नेटवर्क दो फीट की गहराई पर ही बिछा दिया गया था। पत्रिका के खुलासे के बाद से काम रुकवा दिया गया था और फिर इसमें सुधार कार्य नहीं किया गया। इस मामले में अफसरों ने एजेंसी को कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी थी लेकिन दुर्भाग्य की एजेंसी के साथ एमपीयूडीसी के अधिकारियों ने भी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी एमपीयूडीसी की है।
राहगीर बोले
- वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर काम करने वाली एजेंसी की लापरवाही हद से ज्यादा बढ़ गई है। पुराने शहर की संकीर्ण गलियों में एजेंसी ने पाइपलाइन बिछाने के बाद उस जगह को व्यवस्थित नहीं किया है जिसके कारण परेशान होना पड़ रहा है। - पंकज ठाकुर
- पुरव्याऊ क्षेत्र में एक महीने से नाली खुदी पड़ी है। रात के समय स्ट्रीट लाइट बंद होने की स्थिति में राहगीरों को परेशानी होती है। नाली के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकीं हैं। - अभय राय
Published on:
06 Feb 2022 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
