सागर

सितंबर के पहले पखवाड़े में होगी बारिश, दूसरे में दक्षिण पश्चिम मानसून विदाई, मानसून के सीजन की अभी 820.9 मिमी ही बारिश हुई

मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि 4 सितंबर से 18 सितंबर तक बारिश होगी। इस बीच से 6 से 8 बार हल्की और 1 बार भारी बारिश की संभावना बनेगी। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश में कमी देखने को मिलेगी।

2 min read
Sep 01, 2025
sagar

अगस्त माह में लगातार सिस्टम बनने के बावजूद भी बरसे नहीं। औसत से कम बारिश होने से उमस भरी गर्मी ने परेशान किया, लेकिन सितंबर माह के पहले पखवाड़े में अच्छी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। मौसम वैज्ञानिक विवेक छलोत्रे ने बताया कि 4 सितंबर से 18 सितंबर तक बारिश होगी। इस बीच से 6 से 8 बार हल्की और 1 बार भारी बारिश की संभावना बनेगी। सितंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश में कमी देखने को मिलेगी। पहले पखवाड़े में 6 से 8 इंच के बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून सितंबर महीने के मध्य तक सक्रिय रहता है तथा धीरे-धीरे इसकी तीव्रता कम हो जाती है। माह के अंतिम सप्ताह तक इसकी वापसी होने लगती है। सामान्यत: इस माह में भारी वर्षा की परिस्थिति तब पैदा होती हैं, जब बंगाल की खाड़ी में निर्मित अबदाब या निम्नदाब का क्षेत्र ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ता हुआ देश के मध्यम भाग की ओर अग्रसर होता है। सागर में भी एक बार अभी भारी बारिश की संभावना बनेगी।

1966 में सितंबर माह में पड़ी थी गर्मी

इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा औसत न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस होता है। सागर में इस माह सर्वाधिक कुल मासिक वर्षा 759.7 मिमी 1891 में दर्ज की गई थी। 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा 264.1 मिमी 9 सितंबर 1983 को दर्ज की गई थी। उच्चतम अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस 30 सितंबर 1966 को दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस 30 सितंबर 1926 को दर्ज किया गया।

अगस्त के आखिरी दिन भी गर्मी ने सताया

अगस्त के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी ने परेशान किया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में कुल बारिश 820.9 मिमी दर्ज हुई।

पिछले वर्षों में हुई सितंबर में बारिश

2024 - 284.8
2023 - 153.3
2022 - 225.7
2021 - 225.7
2020 - 81.4
2019 - 542.1

(नोट - बारिश के आंकड़़े मिमी में हैं।)

Published on:
01 Sept 2025 04:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर