9 जुलाई 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

जिनके हृदय में भक्ति महारानी विराजमान हैं उन्हीं के पास ठाकुरजी हैं : किशोर दास देव जू

बम्होरी रेंगुआ स्थित देवराहा बाबा सिद्ध धाम प्रांगण में भक्तमाल कथा के तीसरे दिन कथा व्यास किशोर दास देव जू ने कहा कि बिना भक्तमाल भक्ति अधिक दूर है। जिनके हृदय में भक्ति महारानी विराजमान हैं उन्हीं के पास ठाकुरजी हैं। भगवान कहते हैं, भाव ही प्रधान है।

सागर

Reshu Jain

Jul 06, 2025

भक्तमाल कथा के तीसरे दिन उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने लिया व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया

सागर . बम्होरी रेंगुआ स्थित देवराहा बाबा सिद्ध धाम प्रांगण में भक्तमाल कथा के तीसरे दिन कथा व्यास किशोर दास देव जू ने कहा कि बिना भक्तमाल भक्ति अधिक दूर है। जिनके हृदय में भक्ति महारानी विराजमान हैं उन्हीं के पास ठाकुरजी हैं। भगवान कहते हैं, भाव ही प्रधान है। उपासना का भाव ही भक्ति है। भाव वह पूंजी है, भाव वह वस्तु है। प्रसंग ने बताया कि दुर्योधन ने महल की साजसज्जा की कि ठाकुरजी आ रहे हैं और उनको भोग प्रसादी के लिए छप्पन व्यंजनों का महाभोग बनवाया। पर देखा जाए तो यहां भाव नहीं है। यही ठाकुर जी ने देखा कि जिनके घर पर एक दिन की भी भोजन की व्यवस्था नहीं है और उन्हीं विदुर के यहां ठाकुरजी भोजन करने को जाते हैं। इसी प्रेम रस में विधुर रानी ठाकुुरजी को गोदी में बैठाकर इतने भाव से फल खिला रहीं है कि बोध ही नहीं है कि छिलका खिला रहीं हैं और वस्तु फेंक रहीं हैं और ठाकुरजी भी उसी प्रेमभाव में छिलके खाते जा रहे हैं। यहां कल की व्यवस्था नहीं पर भक्तिभाव बहुत है और अपने गोविंद जी को बुलाती हैं।मित्रता संतों की भी होती हैकिशोर दास देव जू ने कहा कि मित्रता आपकी ही नहीं, संतों की भी मित्रता होती है। इस संसार की तरह संतों की मित्रता में कोई स्वार्थ नहीं होता अपितु सिर्फ ठाकुरजी के चरणों के प्रति प्रीती होती है। पूर्व के समय में एक संत सैकड़ों लोगों के साथ संत के साथ विचरण करते थे और हम जैसे लोगों को जगाते रहते थे। संतों का कार्य ही है लोगों को जगाते रहना।

बुंदेलखंड में मनेगा महोत्सव

बुंदेलखंड में पन्ना में साक्षात श्रीधाम वृंदावन के जुगलकिशोर जी ही विराजमान हैं। महाराज ने व्यास पीठ से कहा कि, 2025 की गुरुपूर्णिमा महोत्सव का यह उत्सव देवराहा बाबा सिद्ध धाम प्रांगण में मनाया जा रहा है वैसे ही 2026 में गुरुपूर्णिमा महोत्सव पन्ना और 2027 में छतरपुर को मिला है।उप मुख्यमंत्री ने लिया आशीर्वादकथा में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल, रहली विधायक गोपाल भार्गव, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, अजय दुबे, डॉ. अनिल तिवारी, संजीव दुबे, अनुराग प्यासी, शैलेश केशरवानी, प्रभात सिंह बामोरा, हरिराम सिंह ठाकुर ने व्यासपीठ पर जाकर महाराज का पुष्पमाला पहनाकर का स्वागत किया व आशीर्वाद लिया।