4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादित नारे लगाने वालों पर हो रासुका की कार्रवाई, किया जाए गिरफ्तार

सागर

image

Nitin Sadaphal

Sep 09, 2025

एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

हिंदू संगठनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

सागर. ईद मिलादुन्नबी के दिन वाहन रैली में लगे विवादित नारों के खिलाफ आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया गया कि असामाजिक तत्वों ने शहर का माहौल बिगाडऩे की कोशिश की है। ऐसे अराजक तत्वों पर मामूली कार्रवाई उचित नहीं है बल्कि आरोपियों पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाया जाना चाहिए। आरोपियों के मकानों को तोड़ा जाए।

तिरंगे के अपमान पर भी कार्रवाई हो

ज्ञापन में कहा कि सागर की परंपरा हमेशा से भाईचारे और परस्पर सम्मान की रही है। अलग-अलग धर्मों के त्योहारों पर लोग एक दूसरे का स्वागत और आदर करते आए हैं लेकिन हाल में हुए घटनाक्रम से इस सौहार्द को ठेस पहुंची है। संगठनों ने यह भी आरोप लगाया कि केशवगंज वार्ड स्थित रंगरेज मस्जिद में तिरंगे का अपमान किया गया है। इस मामले में भी आरोपियों पर उचित कार्रवाई हो। संगठनों ने चेतावनी दी कि उचित कार्रवाई नहीं होगी तो उग्र आंदोलन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

सागर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग