16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कमाई की चकाचौंध में वाहनों की धुलाई में हो रहा हजारों लीटर पानी बर्बाद

सड़कें भी हो रहीं खराब, जिम्मेदार बने अंजान, सेंटर खोलने के पहले नहीं ली जाती है अनुमति

2 min read
Google source verification
Thousands of liters of water is being wasted in washing vehicles in the pursuit of earning money

वार्ड के अंदर चल रहा धुलाई सेंटर

बीना. शहर में कई जगहों पर अवैध रूप से वाहन धुलाई सेंटर खुले हैं, जिन्होंने किसी भी प्रकार की अनुमति नपा से नहीं ली है। इतना ही नहीं इन धुलाई सेंटरों से हर दिन सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है और सड़कें भी खराब हो रही हैं, लेकिन यह सब अधिकारियों को दिखाई नदीं दे रहा है।

दरअसल शहर में कई जगहों पर लोगों ने मनमाने तरीके से वाहन धुलाई सेंटर खोल लिए गए हैं, जहां पर हर दिन कई छोड़े-बड़े वाहनों की धुलाई की जाती है। यह सब धंधा शहर में कई जगहों पर चल रहा है साथ ही इसकी अनुमति भी किसी के पास नहीं हैं। भीषण गर्मी अब पड़ने लगी है और तेजी से जलस्रोतों में जल स्तर भी गिर रहा है। अभी गर्मी के ढाई माह बाकी है, जिसमें अभी और जल स्तर गिरने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है। बावजूद इसके कोई अधिकारी इन पर रोक नहीं लगा रहा है। जिससे हर दिन हजारों लीटर पानी नाली में बर्बाद जा रहा है।

पानी से उखड़ गई सड़क
शहर के स्टेशन रोड पर गांधी तिराहा पर वाहन धुलाई सेंटर पर लगातार पानी का उपयोग करने से डामर की सड़क खराब हो गई है। वहीं शहर के वीरसावरकर वार्ड में तीन धुलाई सेंटर खुले हैं, जिन पर दिन भर वाहनों की धुलाई होती है, जिन्होंने नपा द्वारा डाली गई डामर की सड़क को खराब कर दिया है, यह सब जानकारी होने के बाद भी अधिकारी संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

रहवासियों को भी हो रही परेशानी

सड़क पर वाहन धुलाई सेंटर खुले होने के कारण यहां से निकलने वाले वाहन चालकों व रहवासियों को भी दिक्कत होती है। यहां काम करने वाले कर्मचारी वाहनों को धोते समय वहां से निकलने वाले लोगों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण गंदे पानी की छीटें लोगों के ऊपर गिरते हैं, जिससे विवाद भी स्थिति भी बनती है