12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Video: आज बुंदेली का विश्व भर में बढ़ रहा है सम्मान

बुंदेली गायक हुए नगर रत्न सम्मान से सम्मानित

less than 1 minute read
Google source verification
Today Bundeli's respect is increasing all over the world

Today Bundeli's respect is increasing all over the world

बीना. नगर रत्न अलंकरण समिति के तत्वावधान में नगर रत्न एवं नगर गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता ईसूरी सम्मान से सम्मानित हरगोविंद विश्व सागर, विधायक महेश राय, पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर, समाजसेवी कृष्ण हुरकट, डॉ. स्वर्णा आचवल, समिति संरक्षक सुजीत क्लॉडियस, सचिव सीताराम चौरसिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की। मां सरस्वती वंदना वनिश्री राजपूत ने की। समिति संरक्षक ने संस्था के 2003 से शुरू हुए इस कार्यक्रम के अभी तक सफर की जानकारी दी और संस्था के कार्यों से अवगत कराया। रितिका तिवारी ने हम देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किया। बुंदेली गायक विष्णु पटेरिया को नगर रत्न से सम्मानित किया गया, जिसमें 5001 रुपए की नकद राशि और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। साथ ही संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान प्रदान करने वाली प्रतिभाओं का गौरव सम्मान किया गया। पशु सेवा के लिए राजेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता ने कहा कि आज बुंदेली का सम्मान विश्व भर में बढ़ रहा है और भारत इसकी जननी है ही। बुंदेलखंड के बीना से देशभर में विष्णु पटेरिया ने अपने लोकगीतों के माध्यम से अलख जगाई है, उनके गाए सैकड़ों गीत आज भी लोगों के मन में बसे हुए हैं। विधायक ने समिति के कार्यों सराहना की। पूर्व मंत्री प्रभुसिंह ठाकुर ने बताया सीडी क्लॉडियस और पी क्लॉडियस समाजसेवा के लिए समर्पित रहे। प्रत्येक वर्ष प्रतिभाओं का सम्मान करना बड़ी बात है। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष राम शर्मा व उमेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रकाश बाबू समेले, शिवम तिवारी, महेशदत्त तिवारी, पंकज लखेरा, किंतु बिलगैंया, डीएन तिवारी, बेनीप्रसाद सेन, रोहित तिवारी, अवधेश राय, संजीव मिश्रा, मुरारी गोस्वामी, रमाकांत बिलगैंया, दशरथ प्रसाद पुरोहित आदि उपस्थित थे।