सागर

कल ग्रहों के राजा सूर्य शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश, 15 को शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

फरवरी माह में ग्रह परिवर्तन के साथ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि का संयोग

2 min read
Feb 11, 2023
shanidev

sagar सागर. फरवरी माह बेहद खास है। इस माह बुध के बाद अब सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन और उनकी चाल में बदलाव का विशेष महत्व होता है। ग्रह नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी राशि वालों पर देखने को मिलता है। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। इस माह 13 शुभ योग भी हैं। साथ ही 5 पर्वों का विशेष संगम रहेगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। 27 से होलाष्टक शुरू हो जाएंगे, इससे मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। पं. केशव महाराज ने बताया कि इस माह 7 सर्वार्थ सिद्धि योग, 3-3 अमृत सिद्धि और त्रिपुष्कर योग का संयोग है।

सूर्य राशि परिवर्तन
ज्योतिष गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 13 फरवरी सोमवार को सुबह 9.57 पर शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जहां पर सूर्य पुत्र शनि देव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में दोनों ग्रहों की युति कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है, क्योंकि ज्योतिष के अनुसार सूर्य और उनके पुत्र शनि के बीच शत्रुता का भाव होता है। ऐसे में सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियों को संभलकर रहना होगा।
शुक्र का गोचर
वैभव, धन और भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र 15 फरवरी बुधवार को रात 8.12 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर लग्न राशि मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बता दें कि मीन राशि में पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे। ऐसे में मीन राशि में शुक्र और गुरु की युति बनेगी जो कि मेष, वृषभ, कर्क, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, मकर, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए बेहद लाभदायक रहेगी।
ये रहेंगे शुभ योग
त्रिपुष्कर योग - 13, 21, 26 फरवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग - 12, 14, 18, 22, 23, 24, 27 फरवरी
अमृत सिद्धि योग - 17, 19, 22 फरवरी

Published on:
11 Feb 2023 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर