सागर

बेटी होते ही प्रताड़ित किया, मायके गई तो ले आया दूसरी बीवी, पहली से बोला- तलाक..तलाक..तलाक

पूछने पर पति बोला- मुझे तुझसे कोई मतलब नहीं..तुम अब अपने मायके में ही रहो...

2 min read
Nov 12, 2022
बेटी होते ही प्रताड़ित किया, मायके गई तो ले आया दूसरी बीवी, पहली से बोला- तलाक..तलाक..तलाक

सागर. सागर में ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। पति के द्वारा तीन तलाक दिए जाने और दूसरी शादी कर ली तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला सागर के राहतगढ़ थाना इलाके का है। पीड़ित महिला का आरोप है कि बेटी होने के बाद पति उसे प्रताड़ित करने लगा था और जब वो प्रताड़ना से तंग आकर मायके में आकर रहने लगी तो पति ने दूसरी शादी कर ली। पूछने पर बुरा भला कहते हुए तीन बार तलाक..तलाक..तलाक कहकर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम विवाद अधिनयम की धारा-4 के तहत मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बेटी होने पर करने लगे प्रताड़ित- पीड़िता
राहतगढ़ थाना इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि उसकी शादी 20 सितंबर 2006 में राहतगढ़ में रहने वाले मुसद्दिक कुरैशी के साथ हुई थी। निकाह के एक साल बाद तक सब ठीक रहा लेकिन जब बाद में उसने बेटी को जन्म दिया तो पति व ससुरालवालों का व्यवहार एकदम से बदल गया। पहले जो प्यार से बात करते थे वो बेटी पैदा होने के बाद बात बात पर ताने मारने लगे, उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। वक्त के साथ प्रताड़ना बढ़ने लगी और एक दिन वो तंग आकर पति का घर छोड़ मायके में आकर रहने लगी। समाज के लोगों ने इस बीच कई बार मुसद्दिक व उसके परिवारवालों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पुलिस में भी पति व परिवारवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसका केस कोर्ट में चल रहा है।

दूसरी शादी की, पूछने पर दिया तीन तलाक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वो बीते कुछ सालों से अपने मायके में ही रह रही है इसी बीच पति मुसद्दिक ने दूसरी शादी कर ली। 04 अगस्त 2022 को मायके के सामने से जब मुसद्दिक निकला तो उसने उससे दूसरी शादी करने के बारे में सवाल किया और पूछा कि अब उसका व उसकी बेटी का क्या होगा? जिस पर मुसद्दिक गालियां देने लगा और कहा कि मुझे तुझसे कोई मतलब नहीं है तू अब अपने मायके में ही रह और तीन बार तलाक..तलाक..तलाक बोलकर उससे रिश्ता खत्म करते हुए ये भी धमकी दी कि अगर रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देगा।

Published on:
12 Nov 2022 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर