3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एडीएम कोर्ट में एक ही दिन में निबटे वर्षों से लंबित दो दर्जन राजस्व प्रकरण

पदभार ग्रहण करते ही नवागत अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने की 65 प्रकरणों में सुनवाई, अधिकांश मामले अभिलेख व नक्शा दुरस्ती के।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सागर

•

image

Shashikant Dhimole

•

Updated: 17 Mar 2020, 9:00 AM IST

Two dozen revenue cases pending in ADM Court in one day

Two dozen revenue cases pending in ADM Court in one day

सागर. अपर कलेक्टर का पद भार संभालते ही नवागत एडीएम ने सोमवार को वर्षों से लंबित करीब 65 राजस्व प्रकणों की सुनवाई कर करीब दो दर्जन मामलों का निराकरण किया है। इन प्रकरणों में अधिकांश नक्शा व अभिलेख दुरस्ती के शामिल हैं। गौरतलब है कि राहतगढ़ में बतौर एसडीएम पदस्थ अखिलेश जैन को हाल ही में राज्य शासन ने जिले के अपर कलेक्टर के पद पर नियुक्त किया है। एडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर जैन ने पदभार ग्रहण करने के पहले दिन ही लंबित राजस्व प्रकरणों की फायलें तलब की और एक के बाद एक की सुनवाई आरंभ की। बताया जा रहा है कि एडीएम जैन ने ६५ प्रकरणों की सुनवाई कर 23 प्रकरणों का निराकर किया है। निराकृत हुए प्रकरणों में 20 सीकांकन अपील के शामिल हैं। इस मामले में अपर कलेक्टर जैन का कहना है कि लंबित मामलों का निराकरण करना मेरी प्राथमिकता पर हैं। जल्द ही अधिकांश प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा ताकि लोगों खासतौर पर किसानों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। बहरहाल बताया जा रहा है कि लंबे समय बाद एडीएम कोर्ट से इतनी बड़ी संख्या में प्रकरणों का निराकरण एक ही दिन में किया गया है।