24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सानौधा में पारिवारिक विवाद में दो युवकों पर चाकू से हमला

सानौधा थाना क्षेत्र के चांदवर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शुक्रवार की शाम गांव के ही कुछ लोगों से युवकों की कहासुनी हुई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और हमलावरों ने चाकू से युवकों पर हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 29, 2025

Crime News

क्राइम न्यूज (प्रतिकात्मक फोटो)

सानौधा थाना क्षेत्र के चांदवर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। शुक्रवार की शाम गांव के ही कुछ लोगों से युवकों की कहासुनी हुई। कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और हमलावरों ने चाकू से युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही डायल-112 मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। सानौधा पुलिस से जब इस मामले में जानकारी चाही तो उनका कहना था कि अभी मामले की एफआइआर नहीं हुई है। पीडित और आरोपी किसी के नाम की जानकारी नहीं है, जांच-पड़ताल कर रहे हैं।