19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 रुपए में मिल रही थैला भरकर सब्जी, दाम गिरने से थालियों में बढ़ रहा है जायका

सागर. बाजार में सब्जियों की आवक अधिक होने से दामों में लगातार कमी आ रही है। पिछले 15 दिनों से सब्जियों के दामों से राहत है। इससे आम वर्ग की थालियों में जायका बढ़ रहा है, वहीं किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, गोभी, मटर, आलू, मूली और गाजर के साथ-साथ सब्जियों की बढ़ी हुई आवक के चलते दामों में गिरावट आई है।सब्जियों के गिरे हुए भाव के कारण से जहां एक ओर किचन के बजट में सुधार हुआ है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Feb 01, 2025

sabji.jpg

sabji

सस्ते दामों से किसानों की नहीं निकल रही लागत, आम आदमी को मंहगाई से राहत

सागर. बाजार में सब्जियों की आवक अधिक होने से दामों में लगातार कमी आ रही है। पिछले 15 दिनों से सब्जियों के दामों से राहत है। इससे आम वर्ग की थालियों में जायका बढ़ रहा है, वहीं किसानों को लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, गोभी, मटर, आलू, मूली और गाजर के साथ-साथ सब्जियों की बढ़ी हुई आवक के चलते दामों में गिरावट आई है।सब्जियों के गिरे हुए भाव के कारण से जहां एक ओर किचन के बजट में सुधार हुआ है। लोग 100 रुपे में झोला भर सब्जी की खरीदारी कर रहे हैं। वहीं सब्जियों की कीमत में गिरावट से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई किसान अब तक अपनी फसलों से पूंजी भी नहीं निकाल पाए हैं। किसानों का कहना है कि सब्जियों पर तुसार रोग नहीं लगा तो अब अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं। मंडी में टमाटर के थोक रेट 2 रुपए किलो हैं और फुटकर में 5 रुपए किलो हैं। 2 रुपए किलो टमाटर बेचने से लागत भी निकालना मुश्किल हो रही है।

अभी नहीं होगा ज्यादा इजाफा

सब्जी विक्रेता राहुल साहू ने बताया कि इस बार अधिक ठंड नहीं पडऩे की वजह से सब्जी खराब नहीं हुई है। लोकल सब्जी की आवक अधिक है। उन्होंने बताया कि जो सब्जी इंदौर और भोपाल से आ रही है उसके दाम ज्यादा है। भिंडी 60 रुपए किलो है। कच्चे आम की आवक होने लगी है। शुरुआत के समय में कच्चा आम 160 रुपए किलो है। वहीं नए लहसुन की आवक होने से दामों में कमी आई है। एक माह पहले तक 300 रुपए किलो बिकने वाला लहसुन अब 110 रुपए किलो है।

सब्जी के दाम

आलू - 20

टमाटर - 5

मटर - 25लौकी - 15

गिलकी - 40मेथी - 10

पालक - 10ककड़ी - 20

अदरक - 40लहसुन - 110

प्याज - 20धनिया - 10(सब्जी के दाम रुपए किलो है)