5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नियम ताक पर रखकर ट्रेनों के अंदर जाकर खाद्य सामग्री बेच रहे वेंडर, पढ़ें खबर

कर्मचारियों को प्लेटफॉर्म पर सामान बेचने दी गई अनुमति

2 min read
Google source verification

सागर

image

Anuj Hazari

Nov 25, 2019

Vendors selling food items inside trains by keeping rules

Vendors selling food items inside trains by keeping rules

बीना. रेलवे स्टेशन पर इस समय रेलवे अधिकारियों के संरक्षण मे वेंडरों की मनमानी चल रही है जो अब प्लेटफॉर्म पर खाद्य सामग्री बेचने की परमिशन मिलने का फायदा उठाकर ट्रेनों के अंदर जाकर सामान बेच रहे हैं। इतना ही नहीं वेंडर यह काम आरपीएफ की नजरों के सामने ही करते रहते हैं, जिन्हें ऐसा करने से नहीं रोका जाता है। रविवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे कन्याकुमारी-माता बैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस झांसी की ओर जा रही थी, जिसे सिग्नल न होने के कारण थ्रू लाइन पर खड़ा कर दिया गया तो स्टेशन पर सामान बेचने के लिए खड़े वेंडरों ने ट्रेन के रुकते ही देर नहीं की और सीधे थ्रू ट्रेन के अंदर जाकर सामान बेचने लगे। यह सब माजरा आरपीएफ के सामने होता रहा। हालांकि मीडिया को देखने के बाद आरपीएफ ने एक वेंडर को पकड़ा और आरपीएफ पोस्ट लेकर गई। इसके बाद कुछ वेंडर ट्रेन चलने तक ट्रेन के अंदर ही रहे ताकि बाहर आने पर आरपीएफ उन्हें पकड़ न ले। इसके बाद पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर जैसे ही पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस आकर खड़ी हुई तो वेंडर चलती ट्रेन में ही सामान लेकर अंदर चले गए। जबकि रेलवे ने सभी स्टॉल पर काम करने के लिए आठ-आठ कर्मचारी रखने की अनुमति दी थी जो कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के बाहर खड़े होकर ही सामान बेच सकते हैं, लेकिन ज्यादा कमाई करने के लिए वह नियमों को ताक पर रखकर ट्रेन के अंदर जाकर सामान बेच रहे हैं।
गंदगी में रखकर बेची खाद्य सामग्री
यात्रियों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाली आरपीएफ वेंडरों को रेलवे लाइन पार कर सामान बेचने से नहीं रोकती है। रविवार को भी ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिला जहां पर कन्याकुमारी-माता बैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस में यात्रियों को खाद्य सामग्री के बेचने के लिए वेंडर रेलवे लाइन पार कर थू्र लाइन पर गए और टोकरी में रखे समोसा सहित अन्य सामग्री रेलवे लाइन के पास फैली गंदगी में ही रख दिए। यह सब दिखाई देने के बाद भी इन पर कार्रवाई नहीं करना रेलवे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
नियम के विरुद्ध है ट्रेन के अंदर खाद्य सामग्री बेचना
स्टेशन पर खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडर ट्रेन के अंदर जाकर खाद्य सामग्री नहीं बेच सकते हैं। यदि ऐसा किया जा रहा है तो यह नियम के विरुद्ध है। ऐसा करते हुए यदि कोई मिलता है तो कार्रवाई करेंगे।
सुशील पांडे, डीसीआई, बीना