7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की जगह बेची जा रहीं दूसरी कंपनी की पानी बॉटल

अधिकारी भी नहीं दे रहे ध्यान

less than 1 minute read
Google source verification
Water bottle of another company being sold in place of Rail Neer

Water bottle of another company being sold in place of Rail Neer

बीना. रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा रेल नीर पानी बेचने के आदेश हैं, लेकिन स्टॉल संचालकों द्वारा दूसरी कंपनियों का पानी भी बेचा जा रहा है और अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में यात्रियों द्वारा शिकायतें भी की गई हैं।
रेलवे स्टेशनों पर रेल नीर पानी की बॉटल बेचने का प्रावधान है, लेकिन स्टॉल संचालक ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में दूसरी कंपनियों का पानी बेच रहे हैं। यह सब अधिकारियों की नाक के नीचे ही चल रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। यात्री चेतनसिंह चंदेल द्वारा इसकी शिकायत ट्वीट कर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों से की है। उनके द्वारा शिकायत में उल्लेख किया गया है कि रेल नीर होने के बाद भी दूसरी कंपनियां का पानी बेचा जा रहा है। यह पहली बार नहीं हुआ है जब स्टॉल संचालकों की मनमानी की शिकायत हुई हो पहले भी इस तरह की शिकायत की जा चुकी हैं।
स्टॉल के बाहर बिकवाते हैं सामान
नियमानुसार स्टॉल संचालकों को स्टॉल से ही सामान बेचना चाहिए, लेकिन वह अपने कर्मचारियों से प्लेटफॉर्म पर घूमकर ट्रेनों सामान बिकवाते हैं। ज्यादा कमाई के लिए पानी सहित अन्य खाद्य सामग्री कर्मचारी इसी प्रकार बेचते हुए नजर आते हैं और अधिकारी यह सब देखते रहते हैं।
रेल नीर न होने पर बनती है यह स्थिति
रेल नीर न होने पर स्टॉल संचालकों द्वारा दूसरी कंपनियों का पानी बेचा जाता है। यदि रेल नीर होने की बाद भी दूसरी कंपनियों का पानी पानी बेच रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
सुशील पांडे, डीसीआई