7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोज गिर रहा रात का 1 डिग्री पारा, सुबह-शाम पड़ने लगी ठंड

इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लग गई है। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में रोजाना 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Nov 19, 2024

शहर में शाम होते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।

शहर में शाम होते ही गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है।

शहर में अब अलसुबह और शाम के बाद गुलाबी ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी हिस्सों से गुजरने से इन दिनों वहां बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसके असर से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लग गई है। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में रोजाना 1 डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। अब भी दिन में तेज धूप के असर से गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में हवाओं का रुख उत्तरी-पूर्वी होने से सर्द हवाएं चलेंगी और सर्दी का असर होना शुरू हो जाएगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
पिछले दिनों पारे की चाल
तारीख अधिकतम न्यूनतम
14 नवंबर 31.0 18.0
15 नवंबर 30.4 17.5
16 नवंबर 30.2 16.0
17 नवंबर 30.4 16.9
18 नवंबर 30.2 15.9
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)