
sagar
शहर में मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहे। सुबह 9 बजे तक कोहरा रहा। बादलों के बीच धूप-छांव का दौर जारी है। जिससे दिन और रात के तापमान में उछाल आया है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 15.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिसंबर में इस बार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अमूमन दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में कड़ाके की ठंड पड़ती है, लेकिन इस बार पहले ही पखवाड़े में जोरदार ठंड रही। आखिरी दिनों में बारिश की एक्टिविटी रहेगी। इसके गुजरने के बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा, जो पूरे जनवरी महीने तक चलेगा।
जिले में बारिश की संभावना
बारिश होने से जिले सीजन का पहला मावठा गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान के ऊपर भी एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी रहेगी। जिससे जिले में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
Published on:
25 Dec 2024 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
